scriptअंडरब्रिज बनेंगे परेशानी, रेलवे ने नहीं किए इंतजाम | Underbridge will become troublesome, Railways did not make arrangement | Patrika News

अंडरब्रिज बनेंगे परेशानी, रेलवे ने नहीं किए इंतजाम

locationदतियाPublished: Jul 07, 2020 10:53:35 pm

जलभराव की बजह से समस्या होगी

अंडरब्रिज बनेंगे परेशानी, रेलवे ने नहीं किए इंतजाम

अंडरब्रिज में भरे पानी से होकर निकलती बाइक।

दतिया. रेलवे की लापरवाही का खामियाजा इस साल फिर जिले के लोगों को भुगतना पड़ेगा। लोगों के लिए परेशानी का सबब रेलवे द्वारा बनवाए गए अंडरब्रिज बनेंगे। वैसे तो रेलवे ने इन अंडरब्रिज का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए कराया है, लेकिन इनके निर्माण के बाद से लोगों को सुविधा से ज्यादा असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस साल भी लोगों को बरसात में अंडरब्रिज में जलभराव की बजह से समस्या होगी।

रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण करवाया गया है। जिले में बसई-बरधुवां रोड, बड़ौनी रेलवे क्रॉसिंग एवं सोनागिर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया है। इन स्थानों पर अक्सर हादसे होते थे और क्रॉसिंग बंद रहने के कारण लोगों को जाम में फंसना पड़ता था। रेलों के आवागमन के दौरान क्रॉसिंग बंद रहने की वजह से लोगों का समय बरबाद होता था। लोगों को इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने अंडरब्रिज का निर्माण करवाया था।

बरसात में होती है परेशानी
बरसात के दिनों में लोगों को अंडरब्रिज की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अंडरब्रिज में जलभराव की वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। अंडरब्रिज में पानी भर जाने की वजह से लोगों के कमर तक पानी के बीच से निकलना पड़ता है। इससे लोगों के वाहन खराब होते हैं। अंडरब्रिज में अंधे मोड़ होने के कारण हादसे का भी भय बना रहता है।

करोड़ों रुपए हो गए बेकार
अंडरब्रिज के निर्माण पर रेलवे पर करोड़ों रुपए खर्च किया है। रेलवे द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


ब्रिज में डूबते हैं वाहन
बसई. बसई में रेलवे द्वारा बसई-बरधुवां रोड पर अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया है। इस अंडरब्रिज का उपयोग बसई सहित ठकुरपुरा, हमीरपुर, सतलौन, बरधुवां, हिम्मतपुर आदि गांवों के लोग करते हैं। बरसात में पानी भरने से ग्रामीण परेशान होते हैं।

बरसात में निकलना मुश्किल
जिगना. बसई रेलवे क्रॉसिंग पर बनवाए गए अंडरब्रिज का उपयोग बड़ौनी, बिलहारी, कुरथरा, भदूमरा, एरई, हिड़ोरा, घूघसी, सिजौरा, पिटसूरा, टका, छता, भांसड़ा आदि गांवों के लोग करते हैं। बरसात के दिनों में इस अंडरब्रिज से निकलना मुश्किल होता है।

पर्यटक होते हैं परेशान


सोनागिर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण इस बजह से कराया गया था कि पर्यटकों को परेशानी न हो। सोनागिर जैन समुदाय का तीर्थ स्थल होने की बजह से पूरे देश से लोग आते हैं। लेकिन अंडरब्रिज में जलभराव के कारण पर्यटकों को परेशानी होती है।

कंस्ट्रक्शन विभाग से कहा है कि वह अंडरब्रिज में पानी निकासी की व्यवस्था करें। जहां निकासी की व्यवस्था हो सकती है वहां निकासी की जाए। इसके अलावा पंपिंग कराने के लिए भी कहा है
मनोज कुमार सिंह पीआरओ रेलवे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो