मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी लखन मोगिया को बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया है। पुलिस सरगर्मी से वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी लखन मोगिया (50) मॉर्निंग वॉक पर निकला था। बुधवार की सुबह जब वह बाईपास रोड एक निजी होटल के पास मॉर्निंग वाक कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही चलाते हुए टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मोगिया के परिवार में मातम छा गया था।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों की सुपुर्द किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोगिया के निधन से जिला भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।