सड़क किनारे पड़ी मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोटों के निशान
- अज्ञात महिला की लाश मिली
- मौके पर पुलिस पहुंची

दतिया। सड़क किनारे अचानक महिला की लाश (Woman dead body)मिलने से हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने महिला की लाश को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस (police) ने अपनी प्रारम्भिक जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का शव सड़के के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था।
पुलिस को महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे इस बात की आशंका जताई जारी है कि महिला की हत्या की गई है। जांच पड़ताल में पता चला है कि महिला का नाम ममता प्रजापति है। इसी नाम से शव की शिनाख्त भी हुई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के चिरईटोर के पास की बताई जा रही है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ये महिला जिगना की रहने वाली है लेकिन कई सालों से दतिया में ही रह रही थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच में पूरी तरह से जुटी हुई है।
अब पाइए अपने शहर ( Datia News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज