scriptWomen will now run ration shops in the district | जिले में अब महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकानें | Patrika News

जिले में अब महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकानें

locationदतियाPublished: Jan 17, 2023 08:50:27 pm

Submitted by:

Avinash Khare

तीनों तहसीलों में प्रशासन ने 18 दुकानों को किया चिन्हित

 

जिले में अब महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकानें
जिले में अब महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकानें
जिले में अब महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकानें

दतिया। दतिया जिले में अब महिलाएं राशन की दुकानों का संचालन करती नजर आएंगी। जिले में राशन की दुकानों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। प्रशासन ने जिले की तीनों तहसीलों में 18 दुकानों को चिन्हित किया है। महिलाओं द्वारा राशन की दुकानों का संचालन स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा।उप सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य नगारिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। शासन द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने महिला स्व सहायता समूहों के आवंटित किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में महिलाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ऐसी उचित मूल्य दुकानें आवंटित की जएंगी जिनमें पूर्णकालिक विक्रेता नहीं है। महिलाओं को राशन दुकानें आवंटित करने की प्रक्रियाा ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से की जाएगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.