scriptकार्यकर्ता जन – जन तक पहुंचाएं कमलनाथ का संदेश | Workers should convey Kamal Nath's message to the masses | Patrika News

कार्यकर्ता जन – जन तक पहुंचाएं कमलनाथ का संदेश

locationदतियाPublished: Jun 06, 2023 12:01:42 pm

Submitted by:

Avinash Khare

नारी सम्मान सहित अन्य योजनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई मीटिंग
 

कार्यकर्ता जन - जन तक पहुंचाएं कमलनाथ का संदेश

कार्यकर्ता जन – जन तक पहुंचाएं कमलनाथ का संदेश

कार्यकर्ता जन – जन तक पहुंचाएं कमलनाथ का संदेश

दतिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर चलाई जा रही नारी सम्मान योजना के अंतर्गत जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि वह जन – जन तक कमलनाथ सरकार बनने पर चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दें।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता गांव – गांव एवं बूथ स्तर पर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की महत्वपूर्ण योजनाओं के बचन पत्र के बारे में बताएं जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस सरकार के आते ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर, नारी सम्मान निधि के रूप में 1500 रुपए, 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट हाफ विजली के साथ ही किसान का कर्जा माफ, कर्मचारिओं को पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बताया गया कि दतिया जिले के प्रत्येक बूथ पर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरना है। बैठक में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश आदिवासी की नियुक्ति होने पर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में सुरेश झा, केशव यादव, रामनारायण पटैरिया, अजय शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, बी के नामदेव, रामकुमार मोगिया आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो