script

Breaking : रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, दोनों पैरों में लगे छर्रे

locationदतियाPublished: Feb 18, 2020 11:53:38 am

Submitted by:

Amit Mishra

बड़ौनी थाना क्षेत्र के औरीना ग्राम की घटना

युवक को मारी गोली

युवक को मारी गोली

अविनाश खरे की रिपोर्ट

दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के औरीना ग्राम में आज सुबह रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैरों में लगी। बताया जा रहा है कि युवक के दोनों पैरों में गोली के छर्रे लगे है। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रथामिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल ग्वालियर रैफर कर दिया गया। युवक का नाम बृजेश पाल बताया जा रहा है।

रंजिश के चलते मारी गोली
जानकारी के मुताबिक युवक बृजेश पाल युवक को रंजिश के चलते गोली मारी हैं। लोगो का कहना है दोनों में पहले से विवाद था जिस कारण घटना को अंजाम दिया गया।


पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अरविन्द पटेल, संतोष पटेल, जितेन्द्र पटेल और कमलेश पाल के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैै जल्द ही उनको पकड़कर पूछताछ की जाएगी।

एक साल से फरार हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
उधर डबरा के पिछोर में पिछले एक साल से हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पिछोर पुलिस ने सोमवार को टेकनपुर के पास हाइवे तिराहे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र गुट्टी सिहं यादव यादव(60) वर्ष निवासी प्रेमपुरा पिछोर एक साल पूर्व एक व्यक्ति की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस इसको तलाश रही है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टेकनपुर के पास हाइवे पर तिराहे पर मौजूद है इस पर पुलिस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बल के साथ पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी कर दी और उसे गिरफ्तर कर लिया हालांकि इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश भी की।

ट्रेंडिंग वीडियो