script101 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान | 101 Congress workers donated blood | Patrika News
दौसा

101 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

101 Congress workers donated blood

दौसाDec 13, 2019 / 10:07 am

gaurav khandelwal

101 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

101 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

बांदीकुई. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस की ओर से विधायक गजराज खटाना के कार्यकाल को एक वर्ष होने व जिला प्रमुख गीता खटाना के जन्म दिवस पर गुरुवार को चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाा। इसमें 101 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। विधायक व जिला प्रमुख ने शिविर का उद्घाटन करने दौरान डिजिटल एक्सरा मशीन लगाने की घोषणा की। रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
101 Congress workers donated blood

दौसा प्रधान डीसी बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा, कार्यवाहक ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामनिवास मीना, पार्षद पुष्पा डोई, रतन पटेल , पंचायत समिति सदस्य अनिल खटाना, जिला महासचिव दिलीप माल, अमन झालानी, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, जिला सचिव सुनील बैसला, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अर्जुन सोनी, युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नादानसिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनुमान भांडेडा, यूथ क्लब अध्यक्ष माही गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम रलावता, हरसहाय मैम्बर, अमरसिंह महाना, राकेश डोई, विकास पोषवाल,संदीप गुर्जर डॉ. अशोक सिंह, वैद्य बलवीरसिंह एवं रेडियो ग्राफर कमलसिंह मौजूद थे।
101 Congress workers donated blood

इसी प्रकार सिकंदरा रोड पर परशुराम सेना की ओर से पुष्प वर्षा कर दोनों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष गौरव झाड़ोलिया, उपाध्यक्ष शीलू शर्मा, सुनील चौबे, साहिल मिश्रा, अनमोल अवस्थी, उपेन्द्र मिश्रा, विजेन्द्र मुही, बेनीप्रसाद, माघव, विवेक दीक्षित ने भी अभिनंदन किया।
101 Congress workers donated blood

इसी प्रकार राजकीय उ”ा माध्यमिक विद्यालय पंडितपुरा में यूथ कांग्रेस महासचिव प्रकाश शर्मा की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं को विधायक व जिला प्रमुख ने जर्सी वितरित की। प्रधानाचार्य छोटेलाल मीणा, कमलेश कसाना, प्रभुदयाल गुर्जर, सरपंच बिहारीलाल बैरवा, मंगतू जाट सहित अन्य मौजूद थे। स्वामी विवेकानंद मूक बधिर विद्यालय में छात्रों को खेल सामग्री वितरित की गई। ब”ानसिंह, मीठालाल धपावन भी मौजूद थे। वहीं सर्व समाज यूथ संगठन की ओर से निर्धन लोगों को कम्बल वितरित किए गए। वीएस चौधरी आदि मौजूद थे। (नि.स.)
101 Congress workers donated blood

Home / Dausa / 101 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो