दौसा

सावधान! प्रदेश में यहां हुई लाखों रुपए की ठगी, फेमस TV शो में लॉटरी निकलने झांसा दे महिला को बनाया शिकार, ठगे 15 लाख

सावधान! प्रदेश में यहां हुई लाखों रुपए की ठगी, फेमस TV सीरियल में लॉटरी निकलने झांसा दे महिला को बनाया शिकार, ठगे 15 लाख

दौसाApr 23, 2019 / 08:36 pm

rohit sharma

online

दौसा।
राजस्थान में बढ़ते हुए ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को शिकार बना कर उनसे मोटा पैसा लूट कर फरार हो रहे हैं। प्रदेश के दौसा जिले के सिकंदरा से ठगी का एक मामला सामने आ रहा है।
 

सिकंदरा थाना इलाके के गीजगढ़ कस्बे में भाई व बहन को अज्ञात लोगों ने टीवी के एक फेमस रियलिटी शो में 35 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। कथित लोगों ने पीडि़तों से एक माह में कई बार में अलग-अलग तरह से झांसा देकर करीब 15 लाख रुपये खाते में डलवा लिये। इसके बाद भी पीडि़त को कुछ नहीं दिया। इस पर पीडि़त महिला एंव उसके भाई ने मंगलवार को सिकंदरा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
 

पुलिस ने बताया कि गीजगढ़ निवासी सुनीता देवी बैरवा ने मामला दर्ज कराया है। 20 मार्च को पीड़िता के भाई अमर के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया तथा उसने टीवी के टीवी के एक फेमस रियलिटी शो के नाम में नाम से 35 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही। लोगों ने पीडि़ता से लॉटरी का रुपये पर लगने वाले अतिरिक्त चार्ज के रुप में 15 हजार दौ सौ रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद पीडि़तों से 80 लाख की कार निकलने की बात भी कही।
 

अज्ञात लोगों ने एक माह में अलग-अलग बार में पीडि़तों से करीब 15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिये। रुपये जमा कराने के बाद अज्ञात लोगों ने फोन नम्बर बंद कर लिया। इसके बाद पीडि़तों ने सिकंदरा थाने पहुंचकर आप बीती घटना बताई।
 

पीडि़तों ने बताया कि उन्होंने कर्जा कर 15 लाख रुपये अज्ञात लोगों के खाते में जमा करा दिये। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला साइबर ठगी का लग रहा है। पीडि़ता के खाते से जिस खाते में रुपये जमा कराये गए है उसकी जांच की जाएगी।

Home / Dausa / सावधान! प्रदेश में यहां हुई लाखों रुपए की ठगी, फेमस TV शो में लॉटरी निकलने झांसा दे महिला को बनाया शिकार, ठगे 15 लाख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.