scriptआप ने वीरेन्द्र शर्मा को बनाया दौसा से प्रत्याशी | AAP made candidate Virendra Sharma from Dausa | Patrika News

आप ने वीरेन्द्र शर्मा को बनाया दौसा से प्रत्याशी

locationदौसाPublished: Oct 03, 2018 08:02:35 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

aap in dausa

आप ने वीरेन्द्र शर्मा को बनाया दौसा से प्रत्याशी

दौसा. आम आदमी पार्टी की आमसभा व कार्यकर्ता सम्मेलन महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती पर जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज, प्रदेश प्रभारी दीपक वाजपेयी, सह प्रभारी खेमचंद जागिरदार, पूनमचंद भण्डारी, देवेन्द्र शास्त्री सहित अन्य आप पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया तथा भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधा।
आप के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामावतार जोरवाल ने बताया कि दौसा विधानसभा क्षेत्र से नगर परिषद के उप सभापति वीरेन्द्र शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पूर्व सोमनाथ सर्किल से अतिथियों के साथ बाइक रैली भी निकाली गई। यूथ विंग के जिलाध्यक्ष रघु शर्मा ने बताया कि गुप्तनाथ महादेव मंदिर व शाह जमाल बाबा की दरगाह पर भी पदाधिकारी गए।

वाजिब मांगों पर वार्ता के लिए तैयार-मीना


मानपुर. राÓयसभा सासंद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि प्रदेश में कई अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर की जा रही हड़ताल में रखी गई कई मांगें हर जगह केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने के समान है। सरकार अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के साथ खड़ी हुई है, उनकी वाजिब मांगों पर वार्ता के लिए तैयार है।

मंगलवार को कस्बे के कचहरी मैदान पर सांसद कोष से निर्मित चारदीवारी लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत मेें करीब 20 दिनों से पंचायतीराज अधिकारी-कर्मचारी, रोडवेजकर्मियों सहित अन्य संगठनों द्वारा सरकार से पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू नहीं करने एवं मांगें पूरे नहीं करने से आम जन को हो रही परेशानी के सवाल पर राÓयसभा सासंद मीना ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी संगठनों क ी कई मांगें वाजिब नहीं है। यदि संगठन वाजिब मांगों को लेकर सरकार से वार्ता करें तो सरकार उनकी हर बात सुनने को तैयार है।

इससे पूर्व डॉ. किरोड़ी ने 10 लाख से निर्मित चारदीवारी का उद्घाटन कर सामुदायिक भवन व एकलबिंदु की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। सासंद मीना को गाजे-बाजे के साथ लाया गया।
इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री रतनलाल जोशी, रूपनारायण सोनी, महात्मा Óयोतिबा फुले सेवा समिति के अध्यक्ष फतेह सैनी, रामहेत सैनी, भाजप प्रवक्ता दिनेश सैंहणा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश बैरवा,भाजपा नेता लाखनसिंह पांचोली, भगवानसहाय बसवाल, राजेंद्र सोनी आदि मौजूद थे। सांसद मीना व कार्यकर्ताओं ने कचहरी मैदान में पौधरोपण भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो