scriptनाम वापसी के बाद तीनों नगर निकायों में 700 प्रत्याशी चुनाव मैदान में | After withdrawal of nominations, 700 candidates are contesting in the | Patrika News

नाम वापसी के बाद तीनों नगर निकायों में 700 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

locationदौसाPublished: Dec 03, 2020 07:32:52 pm

Submitted by:

Mahesh Jain

दौसा नगर निकाय आम चुनाव 2020

नाम वापसी के बाद तीनों नगर निकायों में 700 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नाम वापसी के बाद तीनों नगर निकायों में 700 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

दौसा. नगर निकाय आम चुनाव 2020 के दौरान नगर पालिका बांदीकुई, लालसोट एवं नगर परिषद दौसा के 130 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए 816 अभ्यार्थियों ने 922 नामांकन दाखिल किए। जिनमें से गुरुवार तक 116 अभ्यार्थियों ने नाम वापस लिए हैं। अब तीनों नगर निकाय 700 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी पीयुष समारिया ने बताया कि नगर पालिका बांदीकुई के 40 वार्डों 237, लालसोट के 35 वार्डो में 134 प्रत्याशी व नगर परिषद दौसा में 55 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 64 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद 329 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमाएंगे।
दौसा: 55 वार्डों में 329 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

दौसा. जिले में नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई। दौसा नगरपरिषद के लिए वार्ड पार्षद चुनाव के लिए गत दो दिनों में 64 लोगों ने नाम वापस लिए हैं। अब दौसा नगरपरिषद के 55 वार्डों में 329 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
सूत्रों के अनुसार दौसा नगर परिषद वार्ड एक में 7, वार्ड 2 में 7, वार्ड 3 में 4, वार्ड 4 में 7, वार्ड 5 में 5, वार्ड 6 में 6 , वार्ड 7 में 3, वार्ड 8 में 6 , वार्ड 9 में 8 , वार्ड 10 में 9, वार्ड 11 में 7, वार्ड 12 में 5, वार्ड 13 में 5, वार्ड 14 में 5, वार्ड 15 में 8, वार्ड 16 में 4, वार्ड 17 में 4, वार्ड 18 में 7, वार्ड 19 में 8 , वार्ड 20 में 6 , वार्ड 21 में 5, वार्ड 22 में 7, वार्ड 23 में 6, वार्ड 24 में 3, वार्ड 25 में 8 , वार्ड 26 में 7, वार्ड 27 में 3, वार्ड 28 में 6 , वार्ड 29 में 6 , वार्ड 30 में 9, वार्ड 31 में 5, वार्ड 32 में 8 , वार्ड 33 में 6 , वार्ड 34 में 4, वार्ड 35 में 4, वार्ड 36 में 3, वार्ड 37 में 6 , वार्ड 38 में 8 , वार्ड 39 में 8 , वार्ड 40 में 8 , वार्ड 41 में 5, वार्ड 42 में 5, वार्ड 43 में 10, वार्ड 44 में 9, वार्ड 45 में 8 , वार्ड 46 में 3, वार्ड 47 में 2, वार्ड 48 में 6 , वार्ड 49 में 5, वार्ड 50 में 5, वार्ड 51 में 4, वार्ड 52 में 2, वार्ड 53 में 7, वार्ड 54 में 12 एवं वार्ड संख्या 55 के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
बांदीकुई.नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ, 237 प्रत्याशी मैदान में
बांदीकुई. नगरपालिका चुनाव की नामांकन वापसी के बाद में पूरी तरह तस्वीर साफ हो गई हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन तक 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब 237 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा ने बागियों को मनाने के लिए भी पूरी ताकत लगाई। इस दौरान दोनों ही पाॢटयों के द्वारा बागियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात भी कही गई। लेकिन दोनों पाॢटयों को इसमें ज्यादा सफलता नहीं मिली। अभी भी बड़ी तादाद में बागी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

वार्ड 23 व 5 मे सर्वाधिक तो वार्ड 27 मेें दो प्रत्याशी सामने
नगरपालिका चुनाव लडऩे में इस बार नेताओं में खासी रूचि दिखाई पड़ रही हैं। नगरपालिका के वार्ड 23 व 5 में दस प्रत्याशी मैदान में हैं तो वार्ड 27 में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। आज सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से ही प्रचार में सभी 237 प्रत्याशी अपनी ताकत झोंकते नजर आएंगे। हालांकि बाजार में भी अब चुनाव सामग्री मिलने लग गई हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही चुनाव सामग्री मिलने वाली दुकान पर प्रत्याशियों की खासी भीड़ दिखाई देने लगेंगी।
नाम वापसी के बाद तीनों नगर निकायों में 700 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो