scriptअंबेडकर की मूर्ति का अनावरण | Ambedkar's statue unveiled | Patrika News

अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण

locationदौसाPublished: Sep 06, 2019 08:13:37 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Ambedkar’s statue unveiled: पांच दिन पूर्व खंडित की थी मूर्ति

अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण

अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण

सिकंदरा. लांका बावड़ी तिराहे पर लगाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूति का अनावरण गुरुवार को महिला एंव बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने किया। भूपेश ने कहा कि हमें अम्बेडकर के सिद्धांतों का पालना करना चाहिए। पूर्व में मूर्ति खण्डित करने वाले आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। स्मारक पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।
Ambedkar’s statue unveiled

सरपंच पूरण बैरवा, लटूरमल सैनी, हीरालाल सैनी, थाना प्रभारी कुशालसिंह, एसडीएम हरिताभ आदित्य, वृत्ताधिकारी सुरेशचंद आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व लांका तिराहे पर लगी भीमराव अंबेडकर की मूॢत को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया था। इसके विरोध में ग्रामीणों ने दौसा-लालसर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया था, वहीं भीम आर्मी के लोगों द्वारा खंडित मूर्ति की जगह नई मूर्ति लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।
देवनारायण मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


सिकंदरा. देवनारायण मंदिर निहालपुरा-अचलपुरा पर गुरुवार को लक्खी मेलें में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मेले के दौरान करीब एक दर्जन गांवों से ध्वज के साथ डीजे की धुनों पर नाचते गाते पदयात्री पहुंचे। पदयात्राओं का मंदिर पर स्वागत किया। इस दौरान देवनारायण भगवान के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं मंदिर के परिक्रमा कर ढोक लगाई। महिलाओं ने देवनारायण भगवान के मंगल गीत गाए। महिला एंव बाल विकास विभाग राÓयमंत्री ममता भूपेश, बांदीकुई विधायक जी आर खटाणा ने मेले में पहुंचकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
मंत्री भूपेश ने कहा कि देवनारायण भगवान सामाजिक सौहार्द एंव शांति के प्रतिक है। लोगों को देवनारायण भगवान के सिंद्धातों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। पद दंगल में अलग-अलग गांवों के कलाकारों ने धार्मिक रचनाओं की प्रस्तुति दी। पूर्व सरपंच मलखानसिंह बासड़ा, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण फौजी, लक्ष्मणङ्क्षसह छावड़ी, प्रहलाद झींझण, सरपंच धाराङ्क्षसह टोरड़ा, जगदीश झींझण, कप्तानसिंह डोई, कैलाश खानपुर, रमेश बुड़ली, रामसिंह कबाड़ी, राजेन्द्र लाखनपुर आदि मौजूद थे।
Ambedkar’s statue unveiled

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो