scriptआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी | Anganwadi workers strike continues | Patrika News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

locationदौसाPublished: Sep 17, 2017 05:51:04 pm

Submitted by:

Rajendra Jain

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका व ग्राम साथिनों की पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सोलहवें दिन भी जारी रही।

mahwa news

महुवा के रामबाबू की बगीची में नारे लगाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।


महुवा. यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका व ग्राम साथिनों की पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सोलहवें दिन भी जारी रही।
रामबाबू की बगीची में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अपना चुनावी वादा निभाते हुए नियमित राज्य कर्मचारी बनाने की घोषणा करें। आशा सहयोगिनी को एएनएम के समक्ष चिकित्साकर्मी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता बनाया जाए। एएनएम भर्ती में 50 प्रतिशत पद आशाएं के लिए आरक्षित करने व मानदेय बढ़ाए जाने संबंधी अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। नारे लगाकर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुनीता शर्मा, कमलेश शर्मा, पुष्पा सोनी, मीना शर्मा, विमला, नीलम जांगिड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।
मंडावरी मंडल की कार्यकारिणी का गठन
लालसोट. भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडावरी मंडल अध्यक्ष रामलाल सैनी ने कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें उपाध्यक्ष विनोद सोनी, रामराज प्रजापत, राजेश सैनी, मोहनलाल जांगिड़, कांजी सैनी, बहादुरसिंह गुर्जर, मंत्री मोहरपाल जागा, मोहन सैनी, लड्डूराम, मनोज सैन, अमरचंद सैनी, रामधन सैनी, , महामंत्री श्यामलाल सैनी, भूरसिंह, भरतलाल सैनी, रधुवीर सिंह को बनाया है। संगठन मंत्री घनश्याम सैनी, प्रवक्ता रामकेश कसाना, प्रचार मंत्री मुकेश योगी, कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रजापत एवं कार्यालय मंत्री अनिलकुमार सैन को मनोनीत किया गया।
मनरेगा मेटो को दिया प्रशिक्षण
लालसोट. महिला सशक्तिकरण व स्वावलम्बन के लिए राजीविका की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मनरेगा के तहत पंचायत समिति सभा भवन में मेट का प्रशिक्षण दिया गया। मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप तिवाड़ी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रामकुमार वर्मा, बनवारी लाल वैष्णव, गुलजारी लाल ने प्रशिक्षण दिया। इसमें मनरेगा कार्य का परिचय, मेटों के दायित्व, कार्यस्थल प्रबन्धन, माप के नवीन दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में राजीविका के ब्लाक समन्वयक प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए।(नि.सं.)
मौसमी बीमारियों से बचाव की मांग
दौसा ञ्च पत्रिका. ग्राम कालाखोह के निवासियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपकर गांव में कीटनाशक छिडक़ाव की मांग की है। कालाखोह निवासी रामावतार बैरवा ने बताया कि बारिश के मौसम की वजह से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इस कारण कीटनाशक छिडक़ाव की मांग की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो