भागवत में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
मानपुर. कस्बे के पई वाले बालाजी मंदिर में चल रही भागवत कथा में रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। दोपहर को कृष्ण जन्मोत्सव की कथा में आचार्य कन्हैयालाल शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ जाते हैं, तब-तब भगवान किसी ना किसी रूप में जन्म लेते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म भी कंस के पापों का नाश करने के लिए हुआ था। कंस ने कृष्ण को जन्म के बाद से ही मारने की काफी कोशिश की, लेकिन भगवान ने कंस द्वारा भेजे गए विभिन्न राक्षसों का वध कर दिया।
शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया
दौसा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव बजरंग मैदान में छोटेलाल की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कमलेश गौतम ने शाखाओं के बारे में बताया। इस दौरान योगेश गोठड़ा, रामबाबू, सत्यनारायण, श्यामसुंदर, अशोक अग्रवाल, दीपक चौकड़ायत आदि थे।

अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह 21 मार्च को
महुवा. अग्रवाल सम्मेलन संस्थान की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में 21 मार्च दोपहर 2 से 5 बजे तक होली स्नेह मिलन समारोह मनाया जाएगा। सम्मेलन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गहनोली की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सम्मेलन के महामंत्री बनवारी खेड़ला ने दी। (महुवा ग्रामीण )