scriptछप्परों में लगी आग.. युवक की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत | Arson Death of a young man with painful death | Patrika News

छप्परों में लगी आग.. युवक की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत

locationदौसाPublished: Mar 20, 2019 06:50:35 pm

Submitted by:

abdul bari

हादसे में कई मवेशियों की भी झुलसने से हुई मौत

arson

छप्परों में लगी आग.. युवक की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत

लालसोट/दौसा
जिले के लालसोट उपखण्ड के नौरंगपुरा गांव में बुधवार दोपहर आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां आग से एक युवक की जिंदा जल कर मौत हो गई। आग की यह घटना नौरंगपुरा की तलाई वाली ढाणी में हुई।
छप्पर से बाहर आने में नाकाम रहा
जानकारी के मुताबिक अज्ञात कारणों से यहां आग लग गई। जिससे चार छप्पर धू-धू कर जलने लगे। इन्हीं में एक छप्पर में व चाराकमलेश मीना सो रहा था। आग लगने के बाद छप्पर नीचे गिर गया। कमलेश छप्पर से बाहर आने में नाकाम रहा और वह छप्पर में ही जिंदा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई। आग में कई मवेशी भी जल कर मर गए।
हजारों रुपए का सामान, अनाज भी जल कर राख
इसके अलावा चारों छप्परों में मौजूद हजारों रुपए का सामान, अनाज व चारा भी जल कर राख हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट से दमकल भी पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था। मौके पर रामगढ पचवारा थाना पुलिस भी पहुंची और घटना का जायजा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो