scriptपुस्तक विक्रेताओं ने की हड़ताल, आज से अनशन | Book sellers strike, today's fast | Patrika News

पुस्तक विक्रेताओं ने की हड़ताल, आज से अनशन

locationदौसाPublished: Jun 18, 2019 08:39:54 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

book seller

पुस्तक विक्रेताओं ने की हड़ताल, आज से अनशन

दौसा. पुस्तक विक्रेता संघ ने पाठ्यपुस्तक मंडल से किताबों की आपूर्ति में गड़बड़ी को लेकर सोमवार से हड़ताल कर धरना शुरू कर दिया। खान भांकरी रोड स्थित मंडल के डिपो के बाहर विक्रेताओं ने टैंट लगाकर धरना दिया। मंगलवार से व्यापारी अनशन पर रहेंगे। हालांकि सोमवार को भी संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने अनशन किया। व्यापारियों ने जिला कलक्टर व एसडीओ को भी ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया।
व्यापारियों ने बताया कि मंडल की ओर से छह माह पूर्व किताबों की डिमांड लेने के बाद भी समय पर पूर्ति नहीं होती। 15 जून से किताबों की बिक्री शुरू हो जाती है, लेकिन किताबें नहीं मिली। इसके बाद ऑफ सीजन में विभाग किताब लेने के लिए दबाव बनाता है, अन्यथा अमानत राशि जब्त कर ली जाती है। बिना पूर्व सूचना किताबों में परिवर्तन करने से व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।
पुराने एडिशन की पुस्तकों की सप्लाई बंद करने सहित अन्य मांगें की। किताबों के लिए बार-बार व्यापारियों को चक्कर कटवाया जाता है।
इस दौरान रूपनारायण मामोडिय़ा, संजय खण्डेलवाल, निर्मल शाहरा, दीपक पतडिय़ा, रविन्द्र गुप्ता, बृजेश खण्डेलवाल, बबलू सोंखिया, महेश शर्मा, पीयूष शाहरा, रितेश खण्डेलवाल, राजकुमार राजोरिया, हीरालाल राजोरिया, रमेश कुमावत, मुकेश जांगिड़, सुनील नाटाणी, गजेन्द्र झाला, अभिषेक गुप्ता, रवि राजोरिया आदि थे।
सांकेतिक धरना देकर मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन


दौसा. भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ एवं राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ दौसा ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार का कलक्ट्रेट के बाहर सांकेतिक धरना देकर अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ दौसा की जिला महामंत्री सुशीला शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार के स्तर की मांगों में सभी आंगनबाड़ी कर्मियों एवं आशा सहयोगिनियों को राÓय कर्मचारी घोषित किया जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों को 18 हजार एवं सहायिकाओं को 9 हजार रुपए प्रतिमाह न्यूतम वेतन दिय जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बराबर समतुल्य मानधन/ न्यूनतम मानधन का भुगतान किया जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों को भी सामाजिक सुरक्षा के तहत पीएफ, पेंशन, ग्रे’युटी एवं चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराईजाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की और भी कई मांगें हैं जिनका उन्होंने समाधान की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी, जिला महामंत्री सुशीला शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिता जैन, उपाध्यक्ष बीना शर्मा, संगठन मंत्री शीला जांगिड़, उपाध्यक्ष गीता गुर्जर, केतुली मीना थी। इस दौरान उपस्थित रहने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय मजदूर संघ के जिला संरक्षक कालूराम मीना, जिला अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री सुरेश प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पारीक, प्रबोधक संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र निर्झर आदि मौजूदथे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो