scriptकांग्रेस ने नहीं किए चुनावी वादे पूरे- डॉ. अलका | Congress did not fulfill election promises - Dr. Alka | Patrika News

कांग्रेस ने नहीं किए चुनावी वादे पूरे- डॉ. अलका

locationदौसाPublished: Mar 16, 2020 08:53:21 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Congress did not fulfill election promises – Dr. Alka: होली मिलन समारोह आयोजित

कांग्रेस ने नहीं किए चुनावी वादे पूरे- डॉ. अलका

कांग्रेस ने नहीं किए चुनावी वादे पूरे- डॉ. अलका

बांदीकुई. भाजपा शहर मण्डल की ओर से रविवार को गुढ़ारोड स्थित राधेकृष्णा मैरिज होम में होली मिलन समारोह व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलकासिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए चुनावी वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। सरकार ने पूरी तरह कर्ज माफ नहीं किए हैं।
Congress did not fulfill election promises – Dr. Alka

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेगें। कार्यकर्ता मन में कोई कुंठा नहीं रखें। भाजपा किसानों केे साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इससे पहले पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा एवं नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन तिवाड़ी ने भी विचार व्यक्त किए। जिला उपाध्यक्ष कैलाश पारीक, राजकिशोर, बाबूलाल बसवा, रामकरण सैनी, गोकुल अवस्थी, मदनलाल माल, महेन्द्र छावडी, सुरेन्द्र कट्टा, सुशील खण्डेलवाल, रामसिंह तंवर, पूर्व महामंत्री रामविलास गुर्जर, महावीर रलावता, मनोज टोडवाल, महेन्द्र छावड़ी, प्रमोद व्यास, राधामोहन डंगायच, पूर्व पार्षद रमेश सैनी, गोपालसिंह, डॉ. सोमेश विजय एवं अभयशंकर विजय मौजूद थे।
मंच संचालन एडवोकेट सुमेरसिंह ने किया। इससे पहले कृषि उपज मण्डी में आयोजित अभिनंदन समारोह में सांसद जसकौर मीणा भी मौजूद थी। शहर में करीब दो दर्जनभर से अधिक स्वागत द्वार लगाए गए और जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सुशील विजय, राजेन्द्र विजय, जगदीश केशोपुरा, मनीष देव शर्मा एवं अनिलकुमार, अशोक कुमार आदि ने स्वागत किया।पुलिस थाने के समीप परशुराम सेवा समिति व एडवोकट राकेश विजय की ओर से अभिनंदन किया गया। (नि.स.)
Congress did not fulfill election promises – Dr. Alka


आपसी लड़ाई से आमजन को नुकसान- जसकौर


सिकंदरा. दौसा सांसद जसकौर मीणा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रतन तिवाडी का सिकंदरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद जसकोर मीणा ने कहां की कांग्रेस की आपसी लड़ाई में आमजन को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस वोट लेकर जनता के साथ छलावा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में संगठित होकर कार्य करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर छोकरवाड़ा, सिकंदरा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण सूबेदार, युवा गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह बुर्जा, जवानसिंह बुर्जा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार कसाना, सरपंच अमरसिंह कसाना, महेश मिश्रा, धारासिंह बासड़ा, दिनेश सैहणा आदि मौजूद थे।
Congress did not fulfill election promises – Dr. Alka

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो