scriptकांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह, नेताओं ने दी एकजुटता की सीख | Congress District President's taking over ceremony in dausa | Patrika News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह, नेताओं ने दी एकजुटता की सीख

locationदौसाPublished: Dec 04, 2021 08:06:06 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

Congress District President’s taking over ceremony in dausa: महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह, नेताओं ने दी एकजुटता की सीख

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह, नेताओं ने दी एकजुटता की सीख

दौसा. कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ का पदभार ग्रहण समारोह शनिवार को डाक बंगले में आयोजित हुआ। इस मौके पर केबिनेट मंत्री ममता भूपेश, राज्यमंत्री मुरारीलाल मीना, विधायक जीआर खटाणा व जिला प्रमुख हीरालाल सैनी की मौजूदगी रही। समारोह में नेताओं ने एकजुटता से मिशन-2023 व जयपुर रैली सफल बनाने की सीख दी।
Congress District President’s taking over ceremony in dausa

सभा में मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि सत्ता व संगठन मिलजुलकर प्रदेश में फिर से सत्ता में आने में कामयाब होगा। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने पर बल दिया। साथ ही महंगाई व बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए विफल बताया। भूपेश ने कार्यकर्ताओं से 12 दिसम्बर को जयपुर में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

राज्यमंत्री मुरारीलाल मीना ने कहा कि इस बार दिल्ली की जगह प्रदेश में रैली होना सौभाग्य की भी बात है। ऐसे में हम सभी की रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी बनती है। दौसा के लोग बढ़-चढ़कर दिल्ली की रैली में भी भाग लेते थे और इस बार भी बड़ी संख्या में जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम मिलकर काम करेंगे तो राज्य में चली आ रही परिपाटी को तोड़ेंगे और 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कार्यकर्ताओं का सम्मान प्राथमिकता-ओढ़


कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मानसम्मान उनके लिए सदैव प्राथमिकता रहेगा। साथ ही दौसा जिला कांग्रेस का कार्यालय खोलने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता व संगठन में कोई दूरी नहीं रहने दी जाएगी। एकजुटता से दौसा जिले की पांचों विधानसभा सीट 2023 में कांगे्रस के खाते में लाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष का साफा व मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सिकराय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाया।
इस दौरान दौसा प्रधान प्रहलाद मीना, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा, डीसी बैरवा, उप जिला प्रमुख मानदाता मीना, महिला जिलाध्यक्ष रुकमणि गुप्ता, रेणु कटारिया, अजय बोहरा, रामनिवास गोयल, नेहा निडर, मनोहरलाल गुप्ता, निहारिका जोरवाल, आचार्य आशीष शर्मा, शरद नागर, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, नरेन्द्र जैमन, पुनीत बालाहेड़ी, विक्रम मंडावर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Congress District President’s taking over ceremony in dausa

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो