scriptकांग्रेस अम्बेडकर की विरोधी – भाजपा | Congress opposes Ambedkar - BJP | Patrika News

कांग्रेस अम्बेडकर की विरोधी – भाजपा

locationदौसाPublished: Apr 14, 2018 12:25:47 pm

Submitted by:

Manoj Sharma

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती

कांग्रेस अम्बेडकर की विरोधी - भाजपा

दौसा. खटिकान मोहल्ला स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई।

दौसा . बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती की पूर्व संख्या पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक गार्डन में भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश संगठन प्रभारी चन्द्रशेखर एवं प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भारत विशमता का देश है, लेकिन फिर भी यहां अखण्डता में एकता दिखती है। उन्होंने यह भीकहा कि कांग्रेस सदा ही भीमराव अम्बेडर की विरोधी रही है। इसअवसर पर विधायक शंकर लाल शर्मा, बांदीकुई विधायक डॉ. अलका सिंह, सिकराय विधायक गीता वर्मा, महुवा विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने भी विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन बढ़ेरा, जिला महामंत्री राजेन्द्र शर्मा, आलोक जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी, टीकम चंद, तेजसिंह राजावत, रामविलास, मुरारी धौंकरिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयन्ती आज

दौसा. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयन्ती शनिवार को मनाईजाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम खटीकान मोहल्ला स्थित बाब साहेब के स्टेच्यू पर माल्यार्पण कर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल तथा कॉलेजों में कलां एवं संगीत अध्यापकों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकलां, निबन्ध प्रतियोगिता तथा संविधान की विशेषताओं पर परिचर्चा की जाएगी।
राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ की बैठक जिला संरक्षक ओमप्रकाश परेवा की अध्यक्षता में हुई। परेवा ने बताया कि बैठक के दौरान शनिवार को अम्बेडकर जयंती पर खटीकान मोहल्ले में सुबह आठ बजे अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व मीन भगवान मंदिर में जयंती मनाने का निर्णय किया गया।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे अम्बेडकर जयंती गांधी चौक कार्यालय में मनाई जाएगी। यह जानकारी उपशाखा दौसा अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद शर्मा ने दी।
बसवा. कस्बे में अनुसूचित जाति विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार दोपहर 11 बजे अस्पताल के समीप कार्यालय में अंबेडकर जंयती मनाई जायेगी । यह जानकारी महामंत्री सीताराम परेवा ने दी
बांदीकुई. ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार सुबह 10 बजे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकऱ की जयंती गांधी पार्क में मनाई जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष पूरणमल शर्मा ने बताया कि इसमें कांग्रेस के अग्रिम संगठन एवं जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
लालसोट. ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार दोपहर एक बजे खण्डेलवाल धर्मशाला में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस में शामिल नए कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया जाएगा। (नि.प्र.)
लालसोट. अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार सुबह 11 बजे अम्बेडकर भवन खोहरा पाडा में भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समारोह मनाया जाएगा। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा। मोर्चा के महासचिव गिरधारीलाल बैरवा ने बताया कि सुबह नौ बजे अम्बेडकर भवन खोहरा पाड़ा से गाजे-बाजे के साथ अम्बेडकर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी क्रम में मोटर साइकिल रैली भी निकाली जाएगाी।
इसीप्रकार राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। व्याख्याताओं ने अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य ओमेन्द्र सिंह, प्रभारी केएल सिराधना ने भी विचार व्यक्त किए।(नि.सं.)
गीजगढ़ . कस्बे के बस स्टैण्ड पर शुक्रवार को आदर्श विद्या मन्दिर में भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई गई। भगवानसहाय शर्मा, किशनलाल वेदवाल, सुखलाल बैरवा, ओमप्रकाश, हरसहाय महावर व रमेश शर्मा ने अम्बेडकर के जीवन पर विचार व्यक्त किए।
इधर, ग्राम पंचायत कालाखो-अम्बाड़ी के बैरवा ढाणी स्थित अम्बेडकर पार्क में शनिवार को अम्बेडकर जयन्ती मनाई जाएगी। जानकारी सरपंच राधा मीणा ने दी।
गुढ़ाकटला. कस्बे के अम्बेडकर पार्क में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम भण्डारी, अध्यक्षता सरपंच छोटेलाल सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष तेजसिंह सिहरा,ऐचेड़ी पूर्व सरपंच ख्यालीराम मीना,पंचायत समिति सदस्य दौलत राम मीना, जनसम्पर्क अधिकारी राधेलाल बैरवा, कमलेश बैनाड़ा, लालाराम बैरवा आदि थे।
मीट की दुकानें रहेंगी बन्द
लालसोट . अम्बेडकर जयन्ती पर शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में संचालित मांस आदि की दुकानें शनिवार को पूरी तरह बन्द रखने के निर्देश नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्रकुमार मीणा ने जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। (नि.सं.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो