scriptमहंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन | Congress protest against inflation | Patrika News

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

locationदौसाPublished: Jul 17, 2021 09:07:13 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

Congress protest against inflation: वाहन की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

मंडावर. कस्बे में स्थित सेठी पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेता रामनिवास गोयल एवं अजय बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम वृद्धि व बढ़ती महंगाई को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। नारे लगाकर विरोध जताते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान बोहरा ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सहित हर क्षेत्र में महंगाई चरम सीमा पर है। पहले ही कोरोना काल में व्यापारी, किसान मजदूर वर्ग के लोग सहित हर तबके के लोगों के धंधे चौपट हो चुके हैं, वहीं महंगाई से दोहरी मार पड़ रही है।
कांग्रेस नेता गोयल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के आमजन को आर्थिक मुसीबत के साथ बेहाल कर दिया है। गृहणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। कांग्रेस जिला सचिव नवीन तिवाड़ी, महिला जिला उपाध्यक्ष आशा मीणा ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।

इस अवसर पर बीना जांगिड़, मोनू बैजूपाड़ा, राहुल सैनी, विशंभर ढिगारिया, रामेश्वर मीणा, दुलीचंद बैरवा, योगेश पाखर, ब्रह्मसिंह टोडरा, रामेश्वर हिंगोटा, घनश्याम हिंगोटा, हरिसिंह पातरखेड़ा, हरिकिशन लोठा, महेन्द्र ऐदलपुर आदि थे।

महंगाई की मार पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

बांदीकुई. पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित अन्य वस्तुओं में बढ़ती महंगाई को लेकर शनिवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यप्रकाश खटाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुपहिया वाहन की शव यात्रा निकालकर पेट्रोल-डीजल की कीमत वृद्धि का विरोध जताया।
सिकंदरा रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप से शुरू हुई रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा। रैली में युवा नेता हिमांशु खटाना ने कहा कि महंगाई से आमजन त्रस्त है। अनवरत वस्तुओं पर बढ़ते दामों ने मजदूर वर्ग की कमर तोड़ दी है। आमजन का बजट गड़बडा़ गया है।

रैली मे बहरूपिए भी शामिल हुए, जो आकर्षक का केन्द्र बने रहे। एक बच्चा भी युवा कांग्रेस का झंडा लिए विरोध करता दिखा। इस मौके पर सुनील बैंसला, हनुमान भांडेडा, पंचायत समिति सदस्य अनिल खटाणा, पार्षद मनोज जैमन, बबलू पंडित, हीरालाल चौधरी, अर्जुन सोनी, अमरसिंह म्हाना, लालाराम बैरवा, सोनू जाखड़, बंटी शाहरा, दीपक शर्मा, राजेन्द्र सैनी, विनेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। (ग्रामीण)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो