कृषि बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाली

दौसा. केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के नेतृत्व में भांडारेज मोड़ से पदयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके चलते करीब 4 घंटे तक दौसा-लालसोट मार्ग आंशिक रूप से जाम रहा।
पदयात्रा को लेकर भांडारेज मोड़ पर किसानों द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
ग्रामीणों में उत्साह इस कदर था कि करीब 1 दर्जन से अधिक जगह कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
डीजे की धुन पर राष्ट्रगीतों की धुन के साथ कार्यकर्ता नाचते गाते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में मंत्री ममता भूपेश किसानों के समर्थन में नारे लगा रही थी। देशभक्ति गीतों की धुन के चलते साथ में चल रहे युवाओं में जोश इस कदर था कि पूरा माहौल नारों से गुंजायमान हो गया।
इसके बाद भांडारेज कस्बे में पहुंचने पर आम सभा में मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों बिल देश के अन्नदाता के साथ कुठाराघात है। यह काले कानून किसानों के हित में नहीं है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है जब तक इन काले कानूनों को सरकार वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस किसानों के साथ है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजीलाल औड़ ने कहा कि पूर्व में भी केंद्र की सरकार जीएसटी, नोटबंदी लेकर आई, लेकिन देश की जनता चुप रही। अब यह कानून देश के अन्नदाता के खिलाफ है।
अरनिया.गुढ़लिया/बांदीकुई. कांग्रेस ने किसान बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कृषि बिल के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। विधायक जीआर खटाना ने शनिवार को ग्राम पंचायत देलाड़ी में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के फायदे के लिए यह बिल लेकर आई है। किसान इन बिलों को चाहते ही नहीं है तो केन्द्र सरकार क्यों लागू कर रही है।
मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, अब किसान अपने आपको ठगा महसूस रहा है। दर्जनों गांवों से पदयात्रा निकली। आभानेरी में भी विधायक ने संबोधित किया। ग्राम पंचायत देलाडी़, द्वारापुरा, प्रतापपुरा, गुढ़लिया, कोलवा, धनावड़, खूंटला, गांवो के सरपंच सहित किसान जुटे। तेजसिंह सिहर्रा, जयसिंह बैरवा, नगरपालिका अध्यक्ष इन्दिरा बैरवा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, शेषअवतार शर्मा, पूरनमल शर्मा, पंडित अम्बिकेश्वर शर्मा, बांदीकुई सरपंच संघ के अध्यक्ष विजयसिंह मोराडी़, विष्णु शर्मा, बालबहादुर मीणा, अशोक मानोता, रतन ढिगारिया, तेजसिंह फौजी, गोपीराम मीना, हजारी लाल मीना, विश्राम नुरपूर, वंशीधर आदि थे
अब पाइए अपने शहर ( Dausa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज