scriptकांग्रेसी मनाएंगे काला दिवस, निकालेेंगे पैदल मार्च | Congress will celebrate black day march on foot | Patrika News
दौसा

कांग्रेसी मनाएंगे काला दिवस, निकालेेंगे पैदल मार्च

दौसा. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

दौसाNov 05, 2017 / 09:02 am

gaurav khandelwal

dausa congress
दौसा. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने बताया कि 8 नवंबर को काला दिवस मनाया जाएगा। नोटबंदी के विरोध में 5 हजार कार्यकर्ता नेहरू गार्डन में एकत्र होकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे। रैली को
लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में प्रदेश महासचिव मुरारीलाल मीणा व जीआर खटाणा, पूर्वमंत्री रामकिशोर सैनी, ममता भूपेश, प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणू कटारिया, उमाशंकर मीना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। नोटबंदी के विरोध में 5 हजार कार्यकर्ता नेहरू गार्डन में एकत्र होकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे।
महिला कांग्रेस आज करेगी विरोध

डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर महिला कांग्रेस भाजपा सरकार का विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष रेणू कटारिया ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे गांधी तिराहे पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन कल


लालसोट. रामगढ़ पचवारा ब्लॉक कांंग्रेस कमेटी के तत्वावधान में छह नवम्बर को सुबह 11 बजे रामगढ़ पचवारा कस्बे में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय परिसर में पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्र्रवक्ता ने बताया कि निगम अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैए एवं किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। (नि.प्र.)

कांग्रेस बैठक आज


मंडावर. यहां पंचायती धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस महुवा व मंडावर की संयुक्त बैठक रविवार सुबह 11 बजे होगी। मंडावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारीलाल ने यह जानकारी दी। नोटबंदी के विरोध में 5 हजार कार्यकर्ता नेहरू गार्डन में एकत्र होकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे।

सिकराय. कांग्रेस सिकराय व भाण्डारेज ब्लॉक की संयुक्त बैठक 6 नवम्बर को 11 बजे हिंगलाज माता मंदिर परिसर में होगी। ब्लॉक अध्यक्ष लटूरमल सैनी ने बताया कि बैठक में 8 नवम्बर को काला दिवस के तहत जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन व रैली की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। नोटबंदी के विरोध में 5 हजार कार्यकर्ता नेहरू गार्डन में एकत्र होकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे।

Home / Dausa / कांग्रेसी मनाएंगे काला दिवस, निकालेेंगे पैदल मार्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो