scriptकोरोना विस्फोट: जिले में 27 मरीज मिले | Corona explosion: 27 patients found in the district | Patrika News

कोरोना विस्फोट: जिले में 27 मरीज मिले

locationदौसाPublished: Aug 14, 2020 07:19:42 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

Corona explosion: 27 patients found in the district- कलक्ट्रेट के चार कर्मचारी भी संक्रमित

कोरोना विस्फोट: जिले में 27 मरीज मिले

कोरोना विस्फोट: जिले में 27 मरीज मिले

दौसा. जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट शुक्रवार को हुआ। एक दिन में सर्वाधिक 27 मरीज मिले। इनमें लालसोट के एक ही परिवार के दस तथा जिला कलक्ट्रेट के 4 कर्मचारी भी शामिल हैं। मरीजों की सूचना मिलते ही चिकित्सा टीम दौड़ पड़ी। संक्रमितों की सम्पर्क हिस्ट्री तैयार कर जांच पड़ताल शुरू की गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 400 हो गई है तथा 335 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

शुक्रवार को मंडावर 2, बांदीकुई 6, गांगल्यावास 1, रामगढ़ 1, जिला कलक्ट्रेट 4, दौसा 3, लालसोट 9, बसवा व महुवा में 1-1 मरीज मिले। मंडावर में संक्रमित मिला एक मरीज अलवर जिले का होने के कारण दौसा स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की संख्या 27 मानी है।
दौसा कलक्ट्रेट में गत दिनों एक बाबू के पॉजिटिव मिलने के बाद सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच की गई। अब राजस्व शाखा के 4 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। वहीं नारिया मोहल्ला दौसा में संक्रमित मिली महिला जयपुर में भर्ती है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के यशोधरा कॉलोनी दौसा निवासी प्रधानाचार्य, राउमावि मंडावर का व्याख्याता, रामगढ़ पचवारा के राप्रा शिक्षाकर्मी विद्यालय का संविदाकर्मी भी पॉजिटिव निकला है। गंगाविहार कॉलोनी दौसा में भी एक युवक पीडि़त निकला है।

वहीं जिले में अब तक 20 हजार 538 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 814 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं टीमों ने अब तक 48 हजार 255 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 47 हजार 668 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 587 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 2 हजार 356 घरों के 18 हजार 425 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है।

इधर, जिला अस्पताल के कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. आरडी मीना ने बताया कि शुक्रवार को दौसा वार्ड में 10 मरीज भर्ती किए। अब दौसा में कुल 15 तथा महुवा में 5 मरीज भर्ती हैं। 20 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
बांदीकुई. उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ। एक दिन में क्षेत्र में 11 जने पॉजिटिव पाए गए। इनमें 9 जने शहरी क्षेत्र एवं एक-एक जना गुढ़ाकटला एवं अरनिया क्षेत्र में पॉजिटिव पाया गया। इससे प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई।
चिकित्सा विभाग के अनुसार शहर में शुक्रवार को 9 जने कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं एक जना गुढाकटला एवं एक जना अरनिया क्षेत्र में पॉजीटिव मिला। इस पर उपखंड अधिकारी पिंकी मीना, तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, नगर पालिका ईओ डॉ बनवारी लाल मीना, विकास अधिकारी मोहन सिंह फौजदार, कार्यवाहक थाना प्रभारी बाबूलाल मीना आदि ने कोरोना पॉजिटिव लोगों के घर जाकर जानकारी ली। वहीं चिकित्सा विभाग ने स्क्रीनिंग आदि की। नगरपालिका के कर्मचारी भी पॉजिटिव निकले हैं। (निसं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो