scriptकोरोना लॉकडाउन: प्रशासन की सख्ती, कॉलोनियों के रास्ते बंद | Corona Lockdown: Strict Administration, Colonies Closed | Patrika News
दौसा

कोरोना लॉकडाउन: प्रशासन की सख्ती, कॉलोनियों के रास्ते बंद

Corona Lockdown: Strict Administration, Colonies Closed: दुपहिया वाहन चालकों के बाजार में आने पर अब रोक लग सकेगी

दौसाApr 02, 2020 / 06:20 pm

gaurav khandelwal

कोरोना लॉकडाउन: प्रशासन की सख्ती, कॉलोनियों के रास्ते बंद

कोरोना लॉकडाउन: प्रशासन की सख्ती, कॉलोनियों के रास्ते बंद

बांदीकुई. लॉकडाउन करने के बाद भी दुपहिया वाहन चालकों के बाजार में आने पर अब रोक लग सकेगी। इसके लिए नगरपालिका की ओर से शहर की अधिकांश कॉलोनियों के मार्गों को बल्लियां एवं पाइप लगाकर बंद किया जा रहा है। इससे अब लोग पैदल ही सामान लेने आवाजाही कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों से बेवजह कई युवक बाजार में दुपहिया वाहन लेकर घूमते नजर आते थे।
Corona Lockdown: Strict Administration, Colonies Closed

वहीं पुलिस ने शहर के बसवा रोड, बडियाल रोड, आगरा फाटक एवं पुलिस थाने के सामने प्वाइंट बनाए रखे हैं। यहां प्रतिदिन 30 से 40 दुपहिया वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इससे भी कुछ हद तक अब आवाजाही पर लगाम लग गई है। बाजार में भी लोग नहीं आने से दिनभर सन्नाटा पसरा दिखाई देने लगा है। दोपहर को तो हालात कफ्र्यू जैसे नजर आते हैं। लोग सुबह-शाम सब्जी व राशन ही खरीदने के लिए आते हैं। पुलिस वृत्ताधिकारी संजयसिंह चम्पावत व थाना प्रभारी राजेन्द्र मीणा लगातार नजर बनाए रखते हैं। इसके अलावा पालिका की ओर से सोडियम हाइपो क्लोराइड का भी छिडक़ाव किया गया। (ए.सं.)
Corona Lockdown: Strict Administration, Colonies Closed


रेलकर्मियों को वितरित किए मास्क व सैनिटाइजर


बांदीकुई. उत्तर-पश्चिम रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से गुरुवार को मण्डल संयुक्त सचिव माघवेन्द्रसिंह टोनी के नेतृत्व में रेलकर्मियों को मास्क एवं सैनेटाइजर वितरित किए गए। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए जागरुक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल द्वारा दूध, दवाईयां, खाद्य सामग्री, जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। इससे देश को राहत मिलेगी। इसी प्रकार ग्राम लोटवाड़ा में मास्क व सैनेटाइजर वितरित किए गए। वहीं लोगों ने घरों से बाहर नहीं निकलने की शपथ ली। इस मौके पर रामविलास घुणावत, रिंकू घुणावत, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मगनसिंह लोटवाड़ा, पंचायत शिक्षा अधिकारी मुकेश मीणा भी मौजूद थे। (ग्रामीण)
Corona Lockdown: Strict Administration, Colonies Closed

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो