scriptडांडिया महोत्सव में थिरके कदम | Dandiya Festival in dausa | Patrika News

डांडिया महोत्सव में थिरके कदम

locationदौसाPublished: Oct 04, 2019 10:07:03 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Dandiya Festival in dausa: एकल एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई

डांडिया महोत्सव में थिरके कदम

डांडिया महोत्सव में थिरके कदम

दौसा. राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ के तत्वावधान में नवरात्र डांडिया महोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सन्तोष गढ़वाल ने बताया कि छात्राओं के 5 समूहों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एकल एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। प्रथम स्थान हासिल करने वाले समूह में आयुषी शर्मा, वैष्णवी शर्मा, चांदनी अग्रवाल, सिमरन सेठी एवं द्वितीय स्थान वाले समूह में हेमांगनी शर्मा, नीतू जाट, महिमा जाट, पूजा गुर्जर शामिल रही।
Dandiya Festival in dausa

अतिथि के रूप में डॉ. जसलीन कौर, रेणू मीना, एवं शिल्पी श्रृंगारी मौजूद रही। निर्णायक की भूमिका छात्रसंघ अध्यक्ष काजल सैनी, उपाध्यक्ष अंजलि शर्मा, संयुक्त सचिव पायल शर्मा ने पदाधिकारियों ने निभाई। संचालन महासचिव दीक्षा शर्मा ने किया। छात्रसंघ परामर्शदाता मण्डल की ओर से रेखा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लालसोट. खण्डेलवाल युवा एवं महिला संघ के तत्वावधान में खण्डेलवाल सेवा सदन में गुरुवार को डांडिया महोत्सव हुआ। इसमें महिलाओं व बालकों ने गरबा व डांडिया के माध्यम से मां भगवती की आराधना की। महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला। कार्यक्रम में कपल डांस भी किए गए। महिलाओं को लक्की ड्रा में इनाम वितरित किए गए। प्रश्न मंच के विजेता बालको को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में युवा संघ अध्यक्ष अशोक अजबपुरा, महिला संघ अध्यक्ष मंजू वैद्य, युवा संघ महामंत्री विकास ठाकुरिया, महिला संघ मंत्री बीना चौधरी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। संचालन सीपी मानक बोहरा व पिंकी पितलिया ने किया। (नि.सं.)
बसवा. कस्बे के झालानी मोहल्ला स्थित माता के मंदिर में डांडिया महोत्सव हुआ। इसमें महिलाओं ने जमकर डांडिया नृत्य किया। इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक माता के भजन गाए। डीजे पर माता के भजनों पर जमकर नृत्य किया। अंत में माता की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर वार्ड पंच ममता झालानी , अनिता झालानी, ममता, आशा शाहरा, सीमा झालानी, सावित्री पाराशर, रामेश्वरी झालानी, ऊषा शाहरा, रोमा झालानी, शांति सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Dandiya Festival in dausa

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो