दौसा. अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रदेश के 83 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
दौसाPublished: Aug 02, 2023 07:01:43 pm
बांदीकुई में 24.30 करोड़ व दौसा में 15.20 करोड़ से होंगे यात्री सुविधाओं के लिए विकास कार्य


बांदीकुई स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य की तैयारी।
6 अगस्त को प्रधानमंत्री वी.सी. के जरिए करेंगे उद्घाटन
दौसा. अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत देश प्रदेश के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने वाली हैं। बांदीकुई जंक्शन, दौसा स्टेशन सहित प्रदेश के 83 स्टेशनों का कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टेशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिनमें जयपुर मंडल के 15 स्टेशन शामिल हैं। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत राजस्थान को 9 हजार 5 सौ 32 करोड़ का बजट आवंटित हुआ हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। जिसमें रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर व उन्नत बनाया जाएगा। रेल यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा, वहीं स्टेशनों पर रेल यात्रियों के पहुंचने को सुगम बनाने पर पूरा फोकस हैं।