दौसा

दौसा नगर निकाय चुनाव: टिकट वितरण के साथ ही बगावत पर उतरे कार्यकर्ता

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर प्रदर्शन, दौसा शहर महामंत्री राजकुमार तिवाड़ी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में भी उभरा असंतोष

दौसाNov 27, 2020 / 07:55 pm

Mahesh Jain

दौसा नगर निकाय चुनाव: टिकट वितरण के साथ ही बगावत पर उतरे कार्यकर्ता

दौसा. भाजपा व कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन ऐनवक्त पर टिकटों की सूची जारी की। हालांकि गुरुवार रात से ही प्रत्याशियों को फोन पर आला नेताओं ने टिकट फाइनल होने की सूचना देकर नामांकन करने के निर्देश दे दिए थे। सूची को सार्वजनिक करने से दोनों ही दलों में बगावत को लेकर डर रहा। हालांकि भाजपा ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सूची निकाल दी, वहीं कांग्रेस ने दोपहर 3 बजे ही प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए। टिकट वितरण से क्षुब्ध दौसा शहर महामंत्री राजकुमार तिवाड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस व भाजपा के तमाम प्रयासों के बावजूद टिकट कटने पर कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय फॉर्म भर दिए। भाजपा में असंतोष सड़क पर निकलकर सामने आया। वार्ड नंबर 24 सहित करीब आधा दर्जन वार्डों के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर भाजपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर भी टिकट वितरण के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता पोस्ट करते रहे। हालांकि भाजपा ने डेमेज कंट्रोल करने के लिए आखिरी क्षणों में कुछ टिकटों में बदलाव भी किया। भाजपा संगठन, पूर्व विधायक व सांसद खेमे की राय के बाद टिकटों का बंटवारा किया गया।
इसी तरह कांग्रेस में विधायक के स्तर से ही टिकट वितरण किया गया है। वार्ड नंबर 38, 19, 16, 18, 51 सहित अन्य तीन-चार वार्डों में आखिर तक कशमकश चलती रही। आला नेताओं के दबाव आते रहे। टिकट कटने पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय आवेदन कर दिए। कांग्रेस के एक प्रत्याशी के गांव व शहर में दो जगह नाम होने की शिकायत भी सामने आई है।

ऐनवक्त पर बदले पांच टिकट
भाजपा ने पहले जारी सूची में वार्ड नंबर 9 से पवन खण्डेलवाल, 10 से रघुवीर सैनी, 11 से पंकज गुप्ता, 16 से लाली देवी मीना तथा 51 से बादामी देवी सैनी को टिकट दिया, लेकिन विरोध के स्वर उठने के बाद टिकट बदल दिए गए। सूत्रों के अनुसार टिकट वितरण के बाद उच्च स्तर पर शिकायत पहुंच गई थी। ऐसे में जिले के नेताओं को फेरबदल करना पड़ा। वहीं वार्ड नंबर 14 व 31 में भी टिकट का निर्णय आखिर में हो सका।
इनका कहना है…

जिन भी कार्यकर्ताओं में असंतोष है, उनको समझाकर एकजुट किया जाएगा। भाजपा ने सभी नेताओं की राय लेकर मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। जिले की तीनों निकायों में जीत होगी।
डॉ. रतन तिवाड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दौसा
कांग्रेस ने निष्ठावान व जिताऊ उम्मीदवारों को निष्पक्षता से टिकट दिए हैं। कई दावेदार होने से जिन्हें टिकट नहीं मिला वे निराश भी होते हैं। सभी को समझाकर पार्टी के पक्ष में किया जाएगा तथा स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल की जाएगी।
रामजीलाल ओढ़, कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष, दौसा


दौसा नगर परिषद क्षेत्र के उम्मीदवार
वार्ड नंबर कांग्रेस भाजपा

1 गिर्राजप्रसाद सैनी राधा जायसवाल
2 अक्षय पांचाल भवानीसिंह गुर्जर

3 सरोज जायसवाल लक्ष्मी शर्मा
4 गोवर्धन गीता मीना
5 किशनलाल महावर खेमचंद महावर
6 रुकमणि मोदी दीपिका गुप्ता

7 ममता चौधरी दिलीप कबाड़ी
8 सुनीता शर्मा माया शर्मा

9 दिव्या चौधरी महावीर प्रकाश जैन
10 अखिल धोंकरिया आशा खण्डेलवाल

11 प्रदीपकुमार सुमित्रा चौधरी
12 सुनीता सैनी पिंकी सैनी
13 अनुदीप कौर श्रीराम सोनी
14 परवीन बानो जवाब खां

15 शाहीन खां नासिर खान
16 मीरा गुर्जर चंद्रकांता हरितवाल

17 मोहनलाल भूपेन्द्र सैनी
18 सुनील अग्रवाल प्रेम शर्मा

19 सुनीता मिश्र अंकिता शर्मा
20 शांति देवी ममता सैनी
21 शंकर मुकेश मीना
22 लल्लूराम मेहरा पूरणमल सैनी

23 रमेश विपिन डण्डोरिया
24 दिलीप चंद राहुल बंशीवाल

25 अनिल कृष्णा शर्मा
26 आशा गोपाली सैन

27 रामसहाय तपन महावर
28 जितेन्द्र कुमार रामा देवी महावर
29 ओमप्रकाश मोहम्मद जावेद खान
30 नफीस खां सीताराम सैन

31 मंगली ज्योति महावर
32 मुन्नी खान कुलसुम बेगम

33 मुकेश अंसार अहमद
34 सरवीन बानो फेमिदा बेगम

35 इकराम खान मुरसलीन खान
36 रेशम सरोज बेनीवाल
37 जितेन्द्र कुमार रामजीलाल
38 गजानंद उपाध्याय पुष्पा घोसी

39 कन्हैयालाल रोहित टोपिया
40 लेखराज सोमेश जाखड़

41 विनोद कुमार दीपक शर्मा
42 सुमन लता संतोष बैरवा

43 सत्यप्रकाश मीना रितेश पारीक
44 कल्पना जैमन प्रिया शर्मा
45 सुप्यार कंवर पुष्पा कंवर
46 ममता शर्मा नंदलाल गुप्ता

47 प्रेमदेवी मीना आशीष शर्मा
48 इन्द्रकुमार मीना बीना मीना

49 शिवदत्त जितेन्द्र कुमार शर्मा
50 पुष्पा अल्का शर्मा

51 शारदा माल संतोष सैनी
52 अन्नू मीना दिनेश मीना
53 संतोष देवी विमला मीना
54 मीना मुन्नी देवी मीना

55 कमलेश अशोक शर्मा
कैप्शन- दौसा. भाजपा जिलाध्यक्ष के मकान के बाहर प्रदर्शन करते टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ता।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.