scriptदौसा में अंधड़ के बाद आई बारिश | Dausa rains after the storm | Patrika News

दौसा में अंधड़ के बाद आई बारिश

locationदौसाPublished: Jun 26, 2020 10:03:59 pm

Submitted by:

Mahesh Jain

बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से राहत

दौसा में अंधड़ के बाद आई बारिश

दौसा में अंधड़ के बाद आई बारिश

दौसा. जिले के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर अंधड़ के बाद बारिश हुई। इससे मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया। दोपहर करीब 12 बजे मौसम बदला तथा बादल छा गए। धूलभरी आंधी से घरों व दुकानों में मिट्टी भर गई। सड़कों पर यातायात थम गया। दौसा शहर में कुछ मिनट बारिश हुई।
बडिय़ाल कलां. कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक आई तेज धूल भरी आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए। वहीं आंधी के बाद बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा बन गया।


लालसोट. शहर सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार दोपहर आए अंधड़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में 15 मिनट तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। डीडवाना, बगड़ी, बिलोना, चांदसेन, मिर्जापुर सहित आसपास के इलाकों में अच्छी वर्षा हुई।
किसान भी खेतों में बुवाई करते नजर आए। (निसं.) नांगल राजावतान. उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसान कृषि कार्य में जुट गए।
दौसा में अंधड़ के बाद आई बारिश
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो