scriptVideo: दीपावली पर जले खुशियों के दीप, रोशनी से नहा उठे शहर-गांव | Deepawali burns the light of happiness lighted city and village | Patrika News
दौसा

Video: दीपावली पर जले खुशियों के दीप, रोशनी से नहा उठे शहर-गांव

दीपावली पर जैसे ही शाम हुई तो देवनगरी दौसा रोशनी से नहा उठा।

दौसाOct 19, 2017 / 02:32 pm

gaurav khandelwal

dausa diwali
दौसा . उत्साह, उमंग, उल्लास, रोशनी व भक्ति का महापर्व दीपावली पर खुशियों के दीप जलाकर मां लक्ष्मी की अगवानी करने के लिए घरों व प्रतिष्ठानों को सजा दिया गया है। शहर हो या गांव, हर जगह सतरंगी रोशनी में डूबी नजर आ रही है। दूर-दराज रहने वाले भी हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार को मनाने के लिए अपने मूल निवास स्थान पर पहुंच गए हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव को मनाने के लिए जमीं पर चांद-सितारे उतर आए हैं। दीपावली पर जैसे ही शाम हुई तो देवनगरी दौसा रोशनी से नहा उठा।

इससे पूर्व दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए बाजारों में फूल मालाओं की खरीद का खासा जोर रहा। सुबह शहर के आबकारी कार्यालय के पास फूल मण्डी लगाई गई। अधिकतर लोगों ने मण्डी से ही मालाओं का स्टॉक कर लिया।
इसके बाद शहर के लालसोट रोड, आगरा रोड, सैंथल रोड आदि पर लोगों ने डिवाइडर पर मालाओं की दुकानें लगाई। फूल मालाओं की मांग अधिक होने के कारण लोगों ने अन्य दिनों की तुलना में दोगुने दाम वसूले। विके्रताओं ने आम दिनों में 10 रुपए की बिकने वाली माला 20-25 रुपए में बेची। इसी प्रकार गुलाब की मालाओं के भाव तो आसमान छू गए। व्यापारियों ने 50 से 100 रुपए तक की माला बेची। इसी प्रकार लोगों ने मां लक्ष्मी के प्रिय फल सीताफल की भी खरीदारी की। बाजारों में लोगों ने जगह-जगह सीताफल, गन्ने, खील बतासों की दुकानें लगाई। सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बाजार में दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा।

दीपावली पर रोशनी के लिए दीपक व रूई की भी लोगों ने खरीदारी की। पूजा में साफ रूई से बनी बत्ती का उपयोग करने की परम्परा होने के कारण लोगों ने नई रूई खरीदी। शहर के नईमण्डी रोड, कटला, आगरा रोड व लालसोट रोड पर जगह-जगह रूई की दुकानें लगाई गई। दुकानदारों ने भी रूई के दाम बढ़ा दिए। ऐसे में लोगों को महंगे दामों पर रूई खरीदनी पड़ी।

पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत शुक्रवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजन किया जाएगा। घर-घर गोबर से गोवर्धन प्रतिमा बनाकर पूजा की जाएगी। मंदिरों में सामूहिक पूजन के कार्यक्रम होंगे। अन्नकूट प्रसादी भी वितरित की जाएगी। इसी तरह मंगलवार को भाई-दूज मनाया जाएगा। भाइयों के तिलक लगाकर बहनें उनकी लम्बी उम्र व तरक्की की कामना करेंगी।

Home / Dausa / Video: दीपावली पर जले खुशियों के दीप, रोशनी से नहा उठे शहर-गांव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो