सरकार ने इस वर्ष गेहूं, चना व सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। इस समय सरसों व चने की फसल मंडियों में पहुंच रही है। वर्ष 2021 में सरसों का प्रति क्विंटल 4650 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य था, इस बार प्रति क्विंटल 400 रुपए की बढ़ोतरी कर 5050 रुपए कर दिया, लेकिन यह फिर भी बाजार मूल्य से काफी कम है। इस वक्त मंडियों में सरसों के भाव औसतन 6500 रुपए से अधिक है। ऐसे में किसान अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को समर्थन मूल्य खरीद केंद्र खुलने की इंतजार करने की बजाय बाजार में ही बेच रहा है।
इसी प्रकार वर्ष 2021 में चने की दरें 5100 रुपए प्रति क्विंटल थी, इसमें सरकार ने 130 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। यह वर्तमान बाजार भाव से अधिक है। इसी तरह गेहूं के भाव वर्ष 2021 में 1975 थे, इस बार 2015 रुपए निर्धारित किए गए हैं। गेहूं व चना के भाव ठीक होने से सरकारी खरीद में किसान दिलचस्पी दिखा सकते हैं।
मौसम भी है चिंता का कारण
मौसम का मिजाज भी किसानों की चिंता का कारण बना हुआ है। वर्तमान में फसलों की कटाई चल रही है। बीते दिनों मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया था। इससे खेतों में पकी फसलें खराब होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में किसान प्रकृति की मार नहीं झेलकर जिंस को बेचकर निष्फिक्र होना चाहता है। चना व सरसों की फसलों की कटाई लगभग हो चुकी है। किसानों ने फसलों को मंडी तक पहुंचा दिया है तो कुछ किसानों की फसलें अभी खेत व खलिहानों में रखी हुई है। समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। इसके चलते किसानों को बाजार में ही जिंस बेचना पड़ रहा है। वहीं जौ, गेहंू की फसलों की भी कटाई अब शुरू होने लगी है। बार-बार बदलते मौसम के मिजाज के कारण किसान चिंतित है कि उनकी फसलें बर्बाद में हो जाए, ऐसे में दिनभर खेतों में कटाई का काम कर रहे हैं।
12 केंद्रों पर होगी खरीद
जिले में इस बार 12 केन्द्रों पर सरसों व चना तथा 6 केन्द्रों पर गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। सरसों व चना के लिए दौसा, लालसोट, बांदीकुई, सिकराय व मंडावर क्रय विक्रय सहकारी समिति तथा जसोता, बड़ागांव, गुढ़ाकटला, गीजगढ़, दुब्बी, रामगढ़ पचवारा व राहुवास ग्राम सेवा सहकारी समिति में खरीद केन्द्र शुरू किए जाएंगे। वहीं गेहूं की खरीद लालसोट, राहुवास, बांदीकुई, सिकराय, महुवा व लवाण में होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ई-मित्र पर आधार, भामाशाह, बैंक पासबुक व गिरदावरी की जरुरत होगी। किसान के मोबाइल पर राजफैड से ही खरीद की तिथि व मात्रा का मैसेज आ जाएगा। निर्धारित दिन केन्द्र पर किसान जिंस लेकर बेच सकता है।
जिंसों के समर्थन मूल्य व बाजार भाव
फसल सरकारी भाव वर्तमान मंडी भाव
सरसों 5050 6200-6600
चना 5230 4400-4600
गेहूं 2015 2000-2100 इनका कहना है...
जिले में 1 अप्रेल से 12 केन्द्रों पर सरसों व चना तथा 6 केन्द्रों पर गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। बारदाना राजफैड से आएगा तथा परिवहन के टेंडर के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सुरेन्द्र कुमार शर्मा, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां दौसा
फसल सरकारी भाव वर्तमान मंडी भाव
सरसों 5050 6200-6600
चना 5230 4400-4600
गेहूं 2015 2000-2100 इनका कहना है...
जिले में 1 अप्रेल से 12 केन्द्रों पर सरसों व चना तथा 6 केन्द्रों पर गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। बारदाना राजफैड से आएगा तथा परिवहन के टेंडर के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सुरेन्द्र कुमार शर्मा, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां दौसा