दौसा

डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने किया दशहरा मैदान में पौधारोपण

Dr. Kirodi Lal Meena did planting in Dusshera ground: डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने पक्षियों के लिए परिण्डे भी लगाए।

दौसाJul 22, 2019 / 08:12 am

gaurav khandelwal

डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने किया दशहरा मैदान में पौधारोपण

लालसोट. राÓय सभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना Dr. Kirodi Lal Meena ने रविवार को शहर के राजेश पायलट पीजी महाविद्यालय परिसर व कृपासागर हनुमान मंदिर के पास स्थित दशहरा मैदान में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने पक्षियों के लिए परिण्डे भी लगाए। पौधारोपण के बाद मेड़ा भैरुजी मंदिर पर आयोजित समारोह में ने कहा आज पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरुरत है,ऐसे में समाज का युवा वर्ग पर्यावरण सरंक्षण के लिए आगे आएं।
Dr. Kirori Lal Meena did planting in Dusshera ground

 

 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौैधारोपण जरूरी है सांसद कोष से मेड़ा भैंरूजी मंदिर पर एक ट्यूबवैल लगाने की घोषणा भी की। पद दंगल में पट्टी किशोरपुरा से आए गायक कलाकारों ने अपनी रचनाएं पेश की। इससे पहले सांसद को सैकड़ों युवा बाइक रैली केे साथ अगवानी करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। रामबिलाश मीना, लालसोट विकास मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर जोशी, शंभू यादव, शंभूलाल कुई वाला, लकड़ी चिराई संघ के पदाधिकारी मुरारी जमात, मुकेश रामगढ़, रुकमकेश मीना, धुंधीराम मीना, प्रकाश मंडावत, कानाराम आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)
Dr. Kirori Lal Meena did planting in Dusshera ground

 


पौधों की कटाई से दस गुना अधिक लगाए पौधे-सरपंच

 

बालाहेड़ा (बांदीकुई ग्रामीण). राजकीय आदर्श उ”ा माध्यमिक विद्यालय पोखरी बालाहेड़ा में वन महोत्सव मनाया गया। सरपंच सीताराम मीणा ने पौधरोपण कर महोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पौधे ही जीवन का आधार हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाए जाने व लोगों को जागरूक किए जाने के लिए प्रेरित किया।
Dr. Kirori Lal Meena did planting in Dusshera ground

 

उन्होंने कहा कि जितने पेडों की प्रतिवर्ष कटाई हो उससे 10गुना Óयादा पेड़ लगाएं। इस मौके पर प्राचार्य श्यामसिंह ने विद्यालय के छात्रों को पौधे लगाने एवं सार संभाल करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर 101 पौधे लगाए गए। श्यामसिंह कल्याणवत, विष्णु मीणा एवं ओमप्रकाश मीणा भी मौजूद थे।
 


पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


दौसा. इम्पल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अकलेश शर्मा, निदेशक इन्द्रजीत शर्मा, महावीर उपाध्याय आदि ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस मौके पर योगेश तिवाड़ी, भवानीसिंह डोई, महेन्द्र जौंण, रामनरेश खेड़ला एवं राज उपाध्याय आदि मौजूद थे। (ग्रामीण)
Dr. Kirori Lal Meena did planting in Dusshera ground

Hindi News / Dausa / डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने किया दशहरा मैदान में पौधारोपण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.