दौसा

कलक्ट्रेट पर मेले जैसा नजारा, शहर में यातायात प्रभावित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

दौसाNov 18, 2018 / 08:15 am

gaurav khandelwal

कलक्ट्रेट पर मेले जैसा नजारा, शहर में यातायात प्रभावित

दौसा. जिला मुख्यालय पर दौसा विधानसभा सीट के लिए शनिवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इन प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ के कारण दौसा शहर की सड़कों पर बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। कांगे्रस की रैली गुप्तेश्वर रोड पर एक मैरिज लॉन में सभा के बाद जुलूस के रूप में रवाना हुई। गुप्तेश्वर रोड, लालसोट रोड व आगरा रोड व कलक्ट्रेट रोड पर दोपहर करीब 12 से 3 बजे तक बार-बार जाम की स्थिति देखने को मिली।
 

 

 

 

इसी प्रकार बसपा की रैली भी गुप्तेश्वर रोड से जुलूस के रूप में रवाना हुई। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की रैली भी लालसोट रोड से रवाना हुई। रैली में बैलगाड़ी व घोड़ा आदि भी थे। इन रैलियों के कारण शहर की सड़कों पर यातायात बाधित रहा। जो जाम में फंस गया, उसको निकलने में काफी समय लग गया। हालांकि शहर की गलियों की सड़कों से जानकार लोग अपने गलियों या दूसरे रास्तों से निकल गए , लेकिन जो लोग गलियों के रास्ते नहीं जानते उनको जाम में परेशानी भुगतनी पड़ी। इसी समय स्कूलों की छुट्टी होने का था। ऐसे में वाहन चालकों को रूट बदलकर बच्चों को घर पहुंचाना पड़ा।
 

 

 


पुलिस ने वाहनों को किया डायवर्ट
रैली में आए वाहनों को पुलिस ने वापस लालसोट रोड अस्पताल की ओर से डायवर्ट कर दिया। इससे वाहन चालक अपने वाहनों को अस्पताल, नीलकंठ की पहाड़ी के पीछे व गणेशपुरा होते हुए निकाल कर कलक्ट्रेट ले गए।
 

 

 


करनी पड़ी मशक्कत
नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के रैली के रूप में गए समर्थकों की भीड़ कलक्ट्रेट के आगे जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने कलक्ट्रेट के दोनों द्वार बंद कर दिए और पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया। मुख्यद्वार के आगे भीड़ अधिक थी। प्रत्याशियों के साथ तो चार-चार लोगों को ही अन्दर प्रवेश दिया गया। एक जने को पुलिस ने शांतिभंग करने पर पकड़ भी लिया।
 

 


सुरक्षा प्रबंध रहे कड़े
लालसोट. नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना रहा। पुलिस सीओ मनराज मीना की अगुवाई में एसडीएम कोर्ट व गंगापुर सिटी रोड पर विभिन्न थानों व हरियाणा पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। एसडीएम कार्यालय से करीब दौ सौ मीटर दूरी पर ही प्र्रत्याशियों के समर्थकों व उनके वाहनों को रोक दिया। नामांकन के चलते दिन भर शहर की सड़कों पर वाहनों की मची रेलमपेल ने यातायात व्यवस्था को पूरी चौपट कर दिया। (निप्र)
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.