scriptराज्य में किसानों का कर्जा पहले ही माफ-राजे | Farmers' debt in the state is already forgiving-cm raje | Patrika News

राज्य में किसानों का कर्जा पहले ही माफ-राजे

locationदौसाPublished: Dec 03, 2018 08:39:12 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

vasundhra raje

राज्य में किसानों का कर्जा पहले ही माफ-राजे

दौसा. लालसोट. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें शायद कांग्रेस के नेताओं ने बताया नहीं कि राज्य में किसानों का कर्जा पहले ही माफ किया जा चुका है। कांग्रेस के नेता विधानसभा आते या राज्य में ध्यान देते तो उन्हें पता होता। मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज यह सब राज्य में पहले से ही है। कांग्रेस घोषणा पत्र से गुमराह कर रही है।

जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र के जवाहर गंज में भाजपा प्रत्याशी रामबिलास मीना के समर्थन में आयोजित सभा में राजे ने कहा कि कांग्रेस वाले हम पर झूठे आरोप लगाते हैं, लेकिन वे ये बताएं कि 55 साल में उन्होंने क्या किया। अब राशन की दुकानों पर घोटाले नहीं होते। पारदर्शिता से गेहूं मिल रहा है। राज्य अब बीमारू नहीं रहा। पांच साल में बिजली, सड़क, पानी आदि सभी काम ठीक कर दिए। शिक्षा में प्रदेश दूसरे पायदान पर है। बेटियों को पैदा होने से लेकर पढ़ाई तक राशि दी जा रही है।
बिजली के दाम नहीं बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया। सौभाग्य योजना से 500 रुपए में बीपीएल को बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वीराजस्थान नहर परियोजना से दौसा सहित 13 जिलों को पानी मिलेगा। पांच साल में पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले साढ़े चार साल गायब रहे। अब चार माह से निकले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मां-बाप, मेरे झुकने जैसी फालतू बातें कर रहे हैं, ये नहीं बताते कि उन्होंने क्या काम किए थे। देवी-देवताओं व मंदिरों में जाना संस्कार हैं, लेकिन लोग उसकी भी मजाक उड़ाते हैं। सरकार ने पांच साल में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब फिर जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।
सभा में भाजपा प्रत्याशी रामबिलास मीना ने कहा कि वे सेवक बन कर क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना ने कहा कि भाजपा ने 30 साल बाद टिकट से वंचित रहे पचवारा क्षेत्र से प्रत्याशी चुन कर क्षेत्र के विकास को एक नई गति प्र्रदान की है।

क्षेत्र की बात


मुख्यमंत्री ने कहा कि लालसोट में नया चेहरा व लम्बा-चौड़ा प्रत्याशी उतारा है, जो चट्टान बनकर रहेगा। पहले एक क्षेत्र का विधायक बना अब दूसरे क्षेत्र को मौका दिया है। इससे सभी को फायदा होगा। प्रत्याशी मिला था जब रामगढ़ में पंचायत समिति, कॉलेज आदि की मांग की थी। सीएम ने कहा कि तब कहा था कि जीत कर आओ और जनता व सरकार के बीच कड़ी बनो सब काम हो जाएंगे।

जयकारे से भी निशाना


मुख्यमंत्री ने भारत माता का जयकारा लगवाते हुए कहा कि कांग्रेस वाले नहीं लगाते जय। जो भारत माता का नहीं हो सकता वो हमारे क्या होंगे।


पीली लगूड़ी ओढ़ी

मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर भाजपा नेताओं ने पीली लूगड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया तो वे इसी लूगड़ी को पहन कर मंच पर पहुंची। इसके बाद उनका मंच पर भी भाजपा प्र्रत्याशी रामबिलास मीना, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना समेत कई नेताओं ने पीली लूगड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया। मंच से उतरने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुमन खुर्रा, डॉ. सुमन मीना, सीता देवी एवं नीलम सैन समेत कई महिला नेताओं ने भी लूगड़ी ओढ़ाई।

सभा में पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, संगठन प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा, विधानसभा प्रभारी सुभाष सचदेवा, सरपंच संघ अध्यक्ष हरकेश मटलाना, प्रहलाद मीना, कैलाश मीना, पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, शिवशंकर जोशी, बाबूलाल हाडा, अजित बडज़ात्या, ओमप्रकाश डिडवाना, ओमप्रकाश सूरतपुरा, मांगीलाल मीना, नगर अध्यक्ष रवि हाडा, विस्तारक हरिशंकर शर्मा, जगदीश सूरतपुरा, रामजीलाल डोई, गंगाधर सैनी, पुखराज सैनी, अभिनव त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री का राजपूत समाज की ओर से शंभूसिंह, सूरजभानसिंह आदि ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो फूलों की माला पहनाई।

दिव्यांग को दी बधाई


सभा के बाद जब मुख्यमंत्री कार में बैठने लगी तो वहां मौजूद दिव्यांग शिवकुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया। जब मुख्यमंत्री को यह पता चला की शिवकुमार का जन्मदिन भी है तो उन्होंने एक शॉल ओढ़कर अभिनंदन किया।

20 मिनट का संबोधन

1.30 बजे हैलीकॉप्टर से लालसोट पहुंची
1.38 सभास्थल पहुंची
1.48 संबोधन शुरू किया
2.8 भाषण समाप्त
2.15 सभास्थल से रवानगी
2.30 लालसोट से उड़ान भरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो