scriptदौसा में फायरिंग, खूनी संघर्ष में महिला और एक व्यक्ति को लगी गोली, कई घायल | Firing in Dausa, 15 Injured with Woman in Bloody Fight | Patrika News

दौसा में फायरिंग, खूनी संघर्ष में महिला और एक व्यक्ति को लगी गोली, कई घायल

locationदौसाPublished: Jun 06, 2020 11:13:17 am

Submitted by:

dinesh

दौसा शहर के चांदा की ढाणी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष ( Bloody Fight ) हो गया और इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष की ओर से फायरिंग ( Firing in Dausa ) भी हुई। इस फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई…

fight.jpg

फोटो प्रतीकात्मक

दौसा। दौसा शहर के चांदा की ढाणी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष ( Bloody Fight ) हो गया और इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष की ओर से फायरिंग ( Firing in Dausa ) भी हुई। इस फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। फायरिंग और खूनी संघर्ष में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों का दौसा व जयपुर के अस्पतालों में उपचार जारी है।
बीती रात चांदा की ढाणी में रहने वाले दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग ( firing in two groups ) कर दी गई। इस फायरिंग में एक महिला व एक व्यक्ति को गोली लग गई। वहीं धारदार हथियारों के हमले से कुल 15 लोग घायल हुए हैं।
फायरिंग और खूनी संघर्ष में घायल हुए सभी 15 लोगों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। खूनी संघर्ष में सोनू, रामकरण, राधा, रामोती, राजेश, पंकज, सुरेंद्र, सूरज, गिर्राज, खेमचंद, रुकमणी, मुकेश, मोनू, रेखा और रमेश घायल हुए हैं। घायलों में शामिल रेखा और सुरेंद्र को गोली लगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो