scriptबदमाशों के हौसले बुलंद: दौड़ लगा रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली | firing in dausa: Firing on young man in dausa: dausa crime | Patrika News

बदमाशों के हौसले बुलंद: दौड़ लगा रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली

locationदौसाPublished: Sep 10, 2019 12:37:17 am

Submitted by:

abdul bari

महुवा थाना इलाके के भोपर साहपुर निवासी एक युवक को सोमवार शाम को दौड़ लगाते वक्त पीछे से अज्ञात बाइक सवारों ने गोली ( firing on young man in dausa ) मार दी। इससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचानका हुई इस वारदात ( dausa crime news ) के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

महुवा.

इस तरह बदमाशों ने अंजाम दी वारदात ( crime in dausa )

मामले में एएसआई ( dausa police ) भगवान सिंह ने बताया कि भोपर शाहपुर निवासी देशराज गुर्जर भोपुर से सांथा रोड पर अपने साथियों के साथ दौड़ लगा रहा था। इस दौरान पीछे से अज्ञात बाइक सवारों ने उसको गोली मार दी। गोली युवक के घुटने के पीछे की ओर लगी है, इससे वह वह घायल हो गया।
पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की

घायल को महुवा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इधर, गोली की सूचना के बाद महुवा थाना पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जगह – जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पता नहीं चल सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो