पायलट ने मजदूर व किसानों के लिए किया था संघर्ष-जिला प्रमुख
पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की प्रतिमा का किया अनावरण, सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

बांदीकुई. शहर के भाण्डेड़ा रोड स्थित राजेश पायलट भवन में शनिवार को केन्द्रीय मंत्री स्व.राजेश पायलट की जयन्ती पर सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वहीं राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। समारोह में करीब 200 से अधिक प्रतिभाओं को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख गीता खटाना ने कहा कि पायलट ने किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर जिले को पहचान दिलाई है। सभी लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने गरीब-मजदूर व किसान को साथ दिया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना ने कहा कि पायलट सुलझे हुए व्यक्ति होने के साथ जन हित के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आहवान किया।
प्रदेश महासचिव जीआर खटाना ने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर पायलट ने सभी समाज का विकास किया। उन्होंनेे कहा कि इस पायलट भवन में सर्व समाज के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जो कि सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा दे रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ ने कहा कि पायलट ने राजनीति में ईमानदारी के रूप में पहचान बनाई। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में सहभागिदारी निभानी चाहिए।
पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश ने भी पायलट के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बालकंो से पढाई कर लक्ष्य हासिल करने की बात कही। इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि युवा ही देश की सरकार बदलते है। इस मौके पर प्रधान सीमा मीना, पण्डित अंम्भिकेश्वर, गिर्राज प्रसाद, एडवोकेट मोतीलाल माल, कमलङ्क्षसंह, मुन्नालाल, इन्द्रजीत प्रभाकर,कुलदीप डोई, नरेन्द्रसिंह बैसला,अशोक काठ, सुशील गुर्जर एवं रामावतार चौधरी ने भी शिरकत की। मंच संचालन शक्ति सिंह राजावत ने किया
बांदीकुई. ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती गांधी पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष पूरणमल शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पायलट के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पं.अम्बिकेश्वर शर्मा, पार्षद बनवारीलाल बैरवा, जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष मनोज पटेल, राजेन्द्र चौधरी, राजेश भड़ाना, अनिल खटाना, चन्द्रमोहन आकोदिया, अशोक काठ, एडवोकेट राजाराम गुर्जर, जयसिंह बैरवा, हरिमोहन माल, अर्जुन सोनी, नादानसिंह मीणा, अमन झालानी आदि थे।
इसी प्रकार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गूलर चौराहे पर पायलट की जयंती मनाई। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव चतरसिंह बासड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुनील बैंसला, प्रवक्ता हिम्मतसिंह रलावता, सत्यप्रकाश खटाना, मंगलसिंह कालेड़ा, महेन्द्र करौली, रामस्वरूप फौजी, अमरसिंह आदि थे। राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में भी छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह प्रभाकर की अध्यक्षता में जयंती मनाकर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज मीणा, विकास पोषवाल, खुशीराम गुर्जर, अरविंद शर्मा आदि थे। (ए.सं.)
अब पाइए अपने शहर ( Dausa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज