scriptVideo: दौसा में सरकार के चार साल के जश्न पर लगा जोर का झटका! | Four years of government split in Dausa | Patrika News

Video: दौसा में सरकार के चार साल के जश्न पर लगा जोर का झटका!

locationदौसाPublished: Dec 15, 2017 09:01:50 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

भाजपा के दौसा नगर परिषद सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय कुल 30 पार्षद पहुंचे जिला कलक्टर के समक्ष

dausa nagar parishad
दौसा. प्रदेश में एक ओर भाजपा संगठन सरकार के चार वर्ष पूरे होने के जश्न में डूबी हुई है, वहीं दौसा में भाजपा से निर्वाचित नगर परिषद सभापति के खिलाफ शुक्रवार शाम अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सरकार की खुशी पर पार्षदों ने पानी फेर दिया है। जिला कलक्टर के समक्ष अविश्वास पेश करने आए 30 पार्षदों में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद हैं। दौसा नगर परिषद में कुल 40 पार्षद हैं। अविश्वास पारित होने के लिए 30 पार्षदों की जरूरत है।
खास बात यह है कि जिस समय कलक्ट्रेट में अविश्वास प्रस्ताव पेश हो रहा था, उस समय विधायक चंद मीटर दूर ही सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित कर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। शनिवार को जिला मुख्यालय पर सरकार के चार साल पूरा होने पर वृहद स्तर पर समारोह आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में जश्न की पूर्व संध्या पर अविश्वास प्रस्ताव आने से भाजपाइयों को जोर का झटका लगा है।

दौसा नगर परिषद सभापति का चुनाव 21 अगस्त 2015 को हुआ था। परिषद में कांग्रेस के 17, भाजपा के 12 तथा निर्दलीय 11 पार्षद हैं। सभापति के चुनाव में भाजपा के राजकुमार जायसवाल व कांग्रेस के मुरलीमनोहर शर्मा को 20-20 बराबर मत मिले। ऐसे में पर्ची से फैसला हुआ और भाजपा के जायसवाल की किस्मत खुली। वहीं उप सभापति के चुनाव में कांग्रेस के वीरेन्द्र शर्मा ने भाजपा के बाबूलाल जैमन को पराजित किया था। अब सभापति को सीट बचाने के लिए 11 पार्षद तथा विरोधी गुट को 30 पार्षद चाहिए।

इन पार्षदों की परेड
जिला कलक्टर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश करते ही कलक्टर नरेशकुमार शर्मा ने प्रस्ताव में लिखे पार्षदों का एक-एक का नाम लेकर परेड करा ली। इस दौरान निम्न पार्षद मौजूद थे।
नाम वार्ड नम्बर भाजपा
इन्द्रकुमार मीना 32 भाजपा
विनोदकुमार बैंदाड़ा 33 कांग्रेस
वीरेन्द्रकुमार शर्मा 21 कांग्रेस
मुरलीमनोहर शर्मा 17 कांग्रेस
मेहबूब अली 19 निर्दलीय
अरविंदसिंह गुर्जर 6 निर्दलीय
जसवंतकुमार बेनीवाल 25 भाजपा
केदारप्रसाद शर्मा 8 भाजपा
दीपक प्रजापत 7 निर्दलीय
शंकर मीना 15 निर्दलीय
नंदकिशोर महावर 20 कांग्रेस
रानू खान 10 कांग्रेस
परवीन बानो 9 कांग्रेस
नीतू सैनी 34 कांग्रेस
बीना सैनी 30 कांग्रेस
शोभा शर्मा 28 निर्दलीय
अशोककुमार शर्मा 29 भाजपा
अजयकुमार शर्मा 18 भाजपा
रोशनी मीना 39 कांग्रेस
असमा बानो 23 भाजपा
सत्यप्रकाश मीना 36 कांग्रेस
सुमन शर्मा 31 कांग्रेस
सोनिया महावर 27 भाजपा
बाबूलाल जैमन 14 भाजपा
धर्मराज मीना 38 कांग्रेस
आशीषकुमार शर्मा 13 कांग्रेस
हंसराज गुर्जर 12 कांग्रेस
कैलाशचंद गुप्ता 5 निर्दलीय
आरती गुप्ता 4 निर्दलीय
कृष्णा शर्मा 2 भाजपा
दोनों दलों के 3-3 पार्षद नदारद
दौसा नगर परिषद सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के दौरान 9 भाजपा, 14 कांग्रेस व 7 निर्दलीय पार्षद थे। ऐसे में 3 भाजपा के तथा 3 ही कांग्रेस के पार्षद नदारद थे। इसके अलावा 4 निर्दलीय पार्षद भी नहीं आए। इनमें वार्ड एक से भाजपा के प्रहलाद शर्मा, 3 से खेमचंद महावर निर्दलीय, 11 से निर्मल सैनी निर्दलीय, 16 से रेशमा भाजपा, 22 से रजनी बाला निर्दलीय, 24 से मोहसिन खान निर्दलीय, 26 से सीमा कांग्रेस, 35 से राजकुमार जायसवाल भाजपा, 37 से मुकेश कांग्रेस, 40 से संतोष कांग्रेस की असंतुष्ट खेमे के साथ नजर नहीं आए। विरोधी खेमे का दावा है कि एक-दो पार्षद और उनके खेमे में आएंगे।

इनका कहना है…


हम किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। सभापति की मनमानी व भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए हैं। पार्टी से पहले जनता की भावना है, जिन्होंने हमें चुना है। भ्रष्टाचार से सभी दुखी थे, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा है। 30 पार्षदों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
उप सभापति व कांग्रेस नेता वीरेन्द्रकुमार शर्मा, पार्षद व भाजपा नेता इन्द्रकुमार मीना
सत्य और जनता की भावना की जीत होगी। पार्टी फोरम पर भी बात रखी थी।
राजकुमार जायसवाल, सभापति नगर परिषद दौसा

30 पार्षदों का हस्ताक्षरयुक्त प्रस्ताव मिला है। विधिसम्मत जो कार्यवाही निर्धारित है, वह की जाएगी।
नरेशकुमार शर्मा, जिला कलक्टर दौसा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो