scriptस्कूल जा रही लडक़ी को मनचले ने छेड़ा, लड़की ने चप्पल से ऐसे उतारा आशिकी का भूत | Girl Beating Man After Eve Teasing in Dausa | Patrika News

स्कूल जा रही लडक़ी को मनचले ने छेड़ा, लड़की ने चप्पल से ऐसे उतारा आशिकी का भूत

locationदौसाPublished: Sep 07, 2018 12:16:44 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Eve Teasing
दौसा। दौसा शहर में आज सवेरे स्कूल जा रही एक लडक़ी को दो लडक़ों ने छेड़ दिया। लडक़ी ने विरोध किया तो दोनो वहां से चले गए। कुछ देर के बाद फिर से दोनों वहां आए और फिर से लडक़ी को छेडऩे लगे। इस बार लडक़ी ने चीख पुकार मचा दी, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों लडक़ों को दबोच लिया। इस दौरान एक लडक़ा फरार हो गया तो दूसरे युवक को लोगों ने जमकर पीटा। बाद में लडक़ी ने भी चप्पल से लडक़े की आशिकी का भूत उतारा। इस बीच लोगों ने पिटाई का विडियो भी बना डाला। बाद में उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इधर… जेल से बाहर आते ही फिर करने लगा महिला से छेड़छाड़
उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। मामला सलूम्बर थाना के दौलपुरा का है जहां एक विवाहिता ने बार-बार पीछा कर तंग कर रहे एक रोमियों को जमकर धूना। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम शिवा पुत्र नाथू जी ढोली है जो सलूम्बर थाना क्षेत्र के खरका का रहने वाला है। जिस महिला को ये तंग कर रहा था वह तीन बच्चों की मां है। इसका आरोपी के गांव में ससुराल है। यह कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। कई बार इसके घर तक भा जा धमका था। साल भर पहले आरोपी शिवा इस महिला के घर मे घुसकर जबर्दस्ती कर चुका है। इस मामले में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर केस दर्ज करवाया था जिसमें इसे जेल हुई थी। इस बार हालांकि अभी तक इसके खिलाफ किसी ने रिपोर्ट नहीं दी। फिलहाल ये जमानत पर छूटा है तथा छूटने के बाद भी इसने महिला का पीछा नही छोड़ा और रोजाना इसके पीछे ही पड़ा रहता था। पीडित महिला अपने पीहर दोलपुरा जा रही थी, आरोपी भी उसके साथ बस में अपने एक साथी के साथ में चढ गया। महिला ने स्थिति भांपते हुए अपने पति व दोलपुरा के स्थानीय निवासियों फोन कर दिया, जिस पर आगे खड़े लोगों ने इसको पकड़ लिया व जबरदस्त पिटाई कर गांवडा चौकी पर पुलिस के सपुर्द कर दिया। इसका एक साथी मौके से भाग गया। फिलहाल आरोपी सलूम्बर थाना पुलिस की हिरासत में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो