दौसा

सम्मान पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

Girls’ faces blossomed with respect: अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

दौसाOct 12, 2019 / 09:13 am

gaurav khandelwal

सम्मान पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

दौसा. अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालयों में बालिकाओं को संस्था प्रधान सहित अन्य जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिला। प्रधानाचार्य की सीट पर चयनित छात्रा को बैठाया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। यह सम्मान पाकर बालिकाएं खुशी से झूम उठी।
Girls’ faces blossomed with respect


राजकीय उ”ा माध्यमिक विद्यालय सिंगवाड़ा में प्रधानाचार्य लक्ष्मणप्रसाद मीना ने छात्रा निकिता परिहार को सीटपर बैठाया। अन्य बालिकाओं ने भी शिक्षण कार्यकिया। ओमसाईं पब्लिक स्कूल में छात्रा प्रियंका मीना द्वारा गतिविधियों का संचालन किया गया। सीबीईओ राजाराम मीना, एसीबीईओ रामनारायण मीना, एनआर बालोत, अभय सक्सेना आदि ने पौधारोपण किया।

श्रीसंत सुंदरदास राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण सचिव रेखा वधवा ने बालिकाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई। श्रीअग्रसेन पब्लिक स्कूल में बालिका दिवस पर संस्कार की शिक्षा दी गई। निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि प्रिंसिपल की सीट पर बालिकाओं को बैठाया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालियान में बालिकाओं ने स्कूल संभाली। संस्था प्रधान अभय सक्सेना ने बताया कि चित्रकला, नृत्य, नाटक, पोस्टर आदि प्रतियोगिता हुई। कांग्रेस नेता विनोद भंडारी ने बालिका दिवस का महत्व बताया। इसी तरह रामावि उदावाला में भी बालिकाओं ने प्रशासनिक व शैक्षिक कार्य संपादित किए।
लालसोट. दौलतपुरा गांव के सेठ हजारी लाल बिलाला जैन राजकीय उ’च माध्यमिक विद्यालय में बालिका कोमल मीना को एक दिन के लिए संस्था प्रधान का दायित्व दिया गया। प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि बालिका शक्ति अलिखित अविरल विषय पर निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन हुए। डिगो गांव के राउमावि में भी विद्यालय की छात्रा गीता गुर्जर व डिडवाना के राउमावि में निशा महावर को प्रधानाचार्य बनाया। प्रधानाचार्य मदन पारीक ने छात्राओंं को पुरस्कार दिए।
इसी तरह सलेमपुरा गांव के राउमावि में कक्षा 10 की छात्रा खुशी शर्मा व महारिया राउमावि में छात्रा मंजू मीना ने सीट संभाली। होदायली राउमावि में छात्रा मनीषा मीना ने संस्था प्रधान व 15 अन्य छात्राओं ने शिक्षणका दायित्व संभाला। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रीति पांचाल व निबंध प्रतियोगिता में सरिता पांचाल प्रथम रही। राजौली राउमावि में छात्रा पूजा सैनी व थलौज गांव के राउप्रावि द्वितीय में मंजू बैरवा को दायित्व मिला। बिलौणा कलां गांव के राउमावि मेंं छात्रा वंदना सैनी के नेतृत्व में गतिविधियों का आयोजन किया गया। (नि.प्र.)
Girls’ faces blossomed with respect
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.