scriptएसीबी की कार्रवाई के बाद जिले में आए आईजी ने कहा, भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ देंगे | IG Hawa Singh Ghumaria in Dausa | Patrika News

एसीबी की कार्रवाई के बाद जिले में आए आईजी ने कहा, भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ देंगे

locationदौसाPublished: Jan 15, 2021 08:43:30 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जिले में रहे पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी का शिकंजा कसने के बाद शुक्रवार को दौसा आए आईजी डॉ. हवा सिंह घुमरिया ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आने वाले वक्त में भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ दी जाएंगी।

IG Hawa Singh Ghumaria in Dausa

जिले में रहे पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी का शिकंजा कसने के बाद शुक्रवार को दौसा आए आईजी डॉ. हवा सिंह घुमरिया ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आने वाले वक्त में भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ दी जाएंगी।

दौसा। जिले में रहे पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी का शिकंजा कसने के बाद शुक्रवार को दौसा आए आईजी डॉ. हवा सिंह घुमरिया ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आने वाले वक्त में भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि एसीबी मामले पर काम कर रही है इसलिए वे ज्यादा तो नहीं कहेंगे, लेकिन आने वाले समय में भ्रष्टाचार की जड़ों को उखड़ता देख लिया जाएगा। पुलिसिंग को नकारात्मक से सकारात्मक छवि की तरफ बढ़ाया जाएगा। लोगों का विश्वास कायम करने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि दौसा के दो एसडीएम ट्रेप होने और तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने से पुलिस-प्रशासन की बदनामी हुई है। ऐसे में अब जनता के सामने स्वच्छ छवि पेश करने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिले में नए एसपी अनिल कुमार बेनिवाल जुट गए हैं तथा जयपुर रेंज के नए आईजी ने भी पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में आकर सभी अधिकारियों की बैठक लेकर मनोबल बढ़ाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो