scriptमौसम परिवर्तन के साथ ही बढ़े मरीज | Increased patients with the change of weather | Patrika News

मौसम परिवर्तन के साथ ही बढ़े मरीज

locationदौसाPublished: Mar 29, 2020 10:59:47 am

Submitted by:

Rajendra Jain

– बांदीकुई अस्पताल में लगी कतार

मौसम परिवर्तन के साथ ही बढ़े मरीज

बांदीकुई राजकीय चिकित्सालय में भी मुंह पर स्कार्प बांधकर कतार में लगी महिला मरीज।

बांदीकुई. इन दिनों मौसम परिवर्तन होने के साथ ही चिकित्सालय में मरीजों की कतार लगने लगी हैं। शनिवार को तो यह कतार अस्पताल के मुख्य रोड तक लग गई। चिकित्सक कोरोना को देखते हुए खुले में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं, लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं हो पा रही है। हालांकि आमजन सतर्क हुआ है। चिकित्सालय में महिला एवं पुरुष मरीजों की अलग-अलग कतार लगी हुई है। इसमें अधिकांश महिला एवं पुरुष मरीज मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए। महिलाएं तो एक दूसरे से कतार में लगकर दूरी भी बनाए दिखाई दी।
राशन सामग्री के कराए किट मुहैया
बांदीकुई. कोरोना वायरस को लेकर आमजन भी गरीब व असहाय जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से 2 सौ किट राशन सामग्री उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीण को मुहैया कराई गई। पार्षद रतनसिंह पटेल, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, रविन्द्र बैरवा, पीयुष झालानी, राजकुमार, गोपाल शर्मा, रामकिश मीणा, रामावतार चौधरी, विकास, मांगीलाल व सहायक प्रशासनिक अधिकारी त्रिवेणीश्याम शर्मा भी मौजूद थे। इसी प्रकार डेरा सच्चा सौदा कार्यकर्ताओं की ओर से नगरपालिका अधिशासी अधिकारी डॉ.बनवारीलाल शर्मा को भोजन के 100 किट मुहैया कराए गए। इसी कड़ी मेंं श्रीसेवा समिति के सुबोध पंडित, हर्ष शर्मा, निशांत ताम्बी, योगेश सेठी, देशराजसिंह, योगेन्द्र शर्मा, रितिक गुप्ता ने जरुरतमंदों को राशन सामग्री मुहैया कराई। नांगल झामरवाड़ा में बनेसिंह राजपूत निवासी नांगल व खुशीराम मीणा सुधारनपाड़ा की ओर से जरुरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई। इसी तरह विधायक गजराज खटाना की पहल पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में मास्क वितरित किए।
सैंथल. कस्बे में वीर तेजाजी सेवा समिति के तत्वाधान में असहाय व निर्धन करीब 100 परिवारों को चिह्नित कर भामाशाहों व अधिकारियों द्वारा शनिवार को अटल सेवा केंद्र में खाद्य समाग्री का वितरण किया गया। विकास अधिकारी नाहर सिंह मीणा, थानाधिकारी महावीर प्रसाद पंचायत प्रसार अधिकारी गिर्राज यादव, प्रधानाचार्य रामअवतार शर्मा पटवारी मुकेश शर्मा की मौजूदगी भामाशाह राजेंद्र गुर्जर, पप्पूलाल सैनी, अशोक शर्मा, लल्लूलाल शर्मा, हरिप्रसाद सोती, अशोक जोशी, श्रीनारायण शर्मा झाझरवाला सहित अन्य लोगों ने खाद्य सामग्री वितरित की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो