script

जयकारों से गूंजे जिनालय

locationदौसाPublished: Mar 11, 2018 08:42:56 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान (ऋषभदेव) का जन्मकल्याणक धूमधाम से मनाया गया।

dausa jain mandir
दौसा. जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को जिले में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान (ऋषभदेव) का जन्मकल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिनालयों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर कलशाभिषेक किया। तीर्थंकर के जयकारों से जिनालय गूंज उठे। जिला मुख्यालय पर दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया।
प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि इस अवसर पर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह से ही अभिषेक करने वालों का तांता लग गया। सभी श्रद्धालु प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के दर्शन, पूजन व अभिषेक में व्यस्त रहे। इस अवसर पर आदिनाथ मण्डल विधान का मण्डल मांडा गया व विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश जैन चांदवाड़, पारस जैन टहटडा, भंवर नीमला सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

श्रीबलराम सत्संग मण्डल वार्षिकोत्सव आज
लालसोट. श्रीबलराम सत्संग मण्डल की ओर से खेड़ा वाले बालाजी महाराज राहुवास में तृतीय भजनामृत एवं वार्षिकोत्सव संत घनश्यामदास के सानिध्य में 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा। मंडल सदस्य रामबाबू खूंटेटा ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक सत्संग, 12 बजे से संगीतमय हनुमान चालीसा, 12.15 बजे से सम्मान समारोह, 1.15 बजे से संत आर्शीवचन एवं 2 बजे आरती होगी। इसके बाद महाप्रसादी वितरित होगी। (निप्र.)

श्रीराधा-कृष्ण प्रभातफेरी मंडल का वार्षिकोत्सव आज, बजरंग मैदान में सत्संग होगा


दौसा. श्रीराधा-कृष्ण प्रभातफेरी मण्डल का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह 11 मार्च को बजरंग मैदान में होगा। किशन सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह रविवार को सुबह आठ बजे औंकारेश्वर महादेव मंदिर से बैंडबाजा व झांकी के साथ प्रभात फेरी रवाना होगी। जो सुन्दरदास मार्ग, मानगंज, होते हुए बजरंग मैदान पहुंचेगी। सुवालाल व दाउदयाल गुप्ता ने बताया कि सुबह दस से बारह बजे तक बजरंग मैदान में सत्संग होगा। बलराम सत्संग मंडल अध्यक्ष मुरली धर नाटाणी ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

ट्रेंडिंग वीडियो