scriptजन्माष्टमी आज: जन्मेंगे कान्हा, सजेंगी झांकियां | Janmashtami today: Born Kanha, will decorate Temples | Patrika News

जन्माष्टमी आज: जन्मेंगे कान्हा, सजेंगी झांकियां

locationदौसाPublished: Aug 24, 2019 07:51:07 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Janmashtami today: Born Kanha, will decorate Temples:

जन्माष्टमी आज: जन्मेंगे कान्हा, सजेंगी झांकियां

जन्माष्टमी आज: जन्मेंगे कान्हा, सजेंगी झांकियां

दौसा. जन्माष्टमी पर देवनगरी शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में रंग जाएगी। शहर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं की झांकियां सजाई जाएगी। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए हैं। मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण जन्म के समय विशेष आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से शहर की सड़कों पर जगह-जगह झांकियां सजाकर भजनों का आयोजन किया जाएगा। इससे शहर में लोगों को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के भी कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।
Janmashtami today: Born Kanha, will decorate Temples

श्रीगिरिराजधरण सेवा संस्थान ट्रस्ट के सचिव सतीश शाहरा ने बताया कि दौसा शहर के आगरा रोड स्थित गिरिराजधरण मंदिर को विशेष रोशनियों से सजाया जा रहा है। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं की एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सजाई जाएगी। आगरा रोड स्थित गोविन्द देवजी मंदिर, दुर्गा मंदिर, महादेव मंदिर समेत कई मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजेश ठाकुरिया ने बताया कि नई मंडी रोड स्थित श्याम मंदिर भी जन्माष्टमी पर रोशनी से सरोबार होगा। गिरिराज धरण मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि शाम चार बजे झांकी दर्शनों के लिए खोल दी जाएगी। मंदिर की विशेष सजावट की गई है।
परमानंद शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर शहर के आदर्श विद्या मंदिरों के नन्हे कान्हा, राधा,बाल गोपाल ट्रैक्टर ट्रॉली में सजकर प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकालेंगे। जगह-जगह पानी व फलों की स्टॉलें लगाई जाएगी। जिला समिति के व्यवस्थापक शंकरलाल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा शाम चार बजे सोमनाथ मंदिर चौराहे से रवाना होगी। सेवा भारती समिति की ओर से 25 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे बावड़ी पाड़ा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रीकृष्ण साज-स”ाा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक शम्भुदयाल गुप् ता ने बताया कि मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल होंगे।
नांगल बैरसी रोड स्थित विद्यास्थली स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की पूर्व बेला में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। मक्खन से भरी मटकी फोडऩा कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहा। प्राचार्य अपेक्षासिंह ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र के बारे में बताया। इसी प्रकार सैंथल मोड़ स्थित प्रियदर्शिनी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी शर्मा ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। संस्था निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इस मौके पर नन्न्हें-मुन्हे विभिन्न पोषाकों में कृष्ण के बालरूप में आए।
सैंथल मोड स्थित लिटिल द विनस स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति है प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रिंसिपल साधना गौड़ ने पारितोषिक दिया तथा बच्चों ने अलग-अलग झांकियां प्रस्तुत करें जिसमें सेल्फी विथ कान्हा में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Janmashtami today: Born Kanha, will decorate Temples

ट्रेंडिंग वीडियो