scriptपंचायत राज चुनाव की लॉटरी निकाली, बढ़ी राजनीतिक हलचल | Lottery of Panchayat Raj elections, political agitation increased | Patrika News

पंचायत राज चुनाव की लॉटरी निकाली, बढ़ी राजनीतिक हलचल

locationदौसाPublished: Dec 21, 2019 09:34:43 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Lottery of Panchayat Raj elections, political agitation increased: दौसा, लालसोट एवं बसवा सामान्य तथा महुवा, सिकराय व बांदीकुई सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित

पंचायत राज चुनाव की लॉटरी निकाली, बढ़ी राजनीतिक हलचल

पंचायत राज चुनाव की लॉटरी निकाली, बढ़ी राजनीतिक हलचल

दौसा. पंचायत राज चुनाव 2020 के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई। दौसा जिले में प्रधान के 11 पद है। इनमें से 7 पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। इनमें से 3 सामान्य महिला व एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार एसटी व एससी के लिए 2-2 सीट आरक्षित की गई, इनमें से 1-1 सीट महिला के लिए है। लॉटरी के बाद ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गईहै। पंचायती राज संस्थाओं के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अधिकतर प्रधानों की जमीन खिसक गईहै। वहीं नए दावेदार नजर आने लग गए हैं।
Lottery of Panchayat Raj elections, political agitation increased


जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश मीना की मौजूदगी में निकाली लॉटरी में दौसा, लालसोट एवं बसवा पंचायत समिति प्रधान की सीट सामान्य ही रही। महुवा, सिकराय व बांदीकुई सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है। नांगल राजावतान एसटी सामान्य व रामगढ़ पचवारा सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित हुई है। सिकंदरा पंचायत समिति की सीट एससी व लवाण प्रधान सीट एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई। बैजूपाड़ा सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई। उल्लेखनीय हैकि पूर्व में दौसा प्रधान पद एससी, सिकराय ओबीसी महिला, बांदीकुईएसटी महिला, लवाण एसटी, महुवा सामान्य व लालसोट सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। लॉटरी के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे तथा निर्वाचन अधिकारी ने रोस्टर व पर्ची से लॉटरियां निकाली।

जिला परिषद वार्डों की यह रही स्थिति


जिला परिषद सदस्यों के आरक्षित वार्डों की लॉटरी निकाली गई। जिला परिषद में 29 वार्ड है। इनमें से 8 वार्ड सामान्य हैं। इनसे जिले का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। इसी प्रकार सामान्य महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एसटी के लिए आरक्षित 7 वार्डों में से 3 वार्ड महिला के लिए हैं। एससी के आरक्षित 6 वार्डों में से 3 महिलाओं के लिए हैं। एक वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया।

अब जिला परिषद में वार्ड संख्या 7, 9, 11, 13, 17, 18, 23 एवं 24 सामान्य रहेंगे। इसी सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 1, 4, 5, 10, 22, 25 एवं 28 आरक्षित हुए हैं। इसी प्रकार एसटी सामान्य में वार्ड 2, 8,19 एवं 26 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड संख्या 3, 6 व 14 आरक्षित हुए हैं। एससी वर्ग सामान्य के लिए वार्ड संख्या 12, 27 एवं वार्ड संख्या 29 तथा एससी महिला के लिए वार्ड संख्या 16, 20 व वार्ड संख्या 21 आरक्षित किए गए। वहीं वार्ड संख्या 15 को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया।
पंचायत समितियों की इस प्रकार की सीटें आरक्षित

पंचायत समिति दौसा की लॉटरी


पंचायत समिति दौसा में 23 वार्ड हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 13 वार्ड हैं। इनमें से 6 सामान्य महिला व 1 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए। वहीं एसटी के 4 वार्ड में से 2 वार्ड महिलाओं के लिए तथा एससी के 6 वार्डों में से 3 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या 7, 8, 10, 12, 16 एवं 23 सामान्य हैं। वार्ड संख्या 1, 2, 6, 11, 15 व वार्ड संख्या 19 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए। वहीं वार्ड संख्या 20 को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया। एससी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 9, 13 व 22 तथा वार्ड संख्या 3,18 व 21 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 4 व 5 एसटी सामान्य तथा 14 व 17 को एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया।
पंचायत समिति सिकराय


पंचायत समिति सिकराय के वार्ड संख्या 5, 7, 8, 12, 19 व 20 सामान्य तथा वार्ड संख्या 4, 6, 17,18 एवं 21 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए। एसटी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 11,15, एवं 16 तथा एसटी महिला के लिए 1 व 13 को आरक्षित किया गया। एससी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 10 व 14 तथा 2 व 9 एससी महिला तथा वार्ड संख्या 3 ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया।
सिकंदरा पंचायत समिति


सिकंदरा पंचायत समिमि में 19 वार्ड हैं। वार्ड संख्या 5, 6, 11, 15 व वार्ड 19 सामान्य तथा वार्ड संख्या 1, 3, 8 व वार्ड 13 को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया।वार्ड संख्या 16 ओबीसी महिला, एससी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 4, 12 व 17 तथा वार्ड संख्या 2 व 9 एससी महिला के लिए आरक्षित किया। एसटी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 14 व 18 तथा वार्ड संख्या 7 को एसटी महिला के लिए आरक्षित किया।
पंचायत समिति लवाण


पंचायत समिति लवाण में 15 वार्ड हैं। वार्ड संख्या 3, 5, 11 व वार्ड संख्या 15 सामान्य तथा वार्ड संख्या 1,2, 13 व 14 सामान्य महिला के लिए आरक्षित। वार्ड संख्या 7 ओबीसी, एससी सामान्य वार्ड संख्या 6 व 8 तथा वार्ड संख्या 10 व 12 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया। एसटी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 9 तथा वार्ड संख्या 4 एसटी महिला के लिए आरक्षित किया।
लालसोट पंचायत समिति


लालसोट पंचायत समिति में 29 वार्ड हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 16,17, 20, 21, 26 व 29 सामान्य तथा वार्ड संख्या 2, 12, 14, 23, 25, 27 व 28 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए। वार्ड संख्या 18 ओबीसी, एससी सामान्य वार्ड संख्या 7, 11, 22, 24 तथा एससी महिला के लिए वार्ड संख्या 8, 13 व 19 को आरक्षित किया। एसटी सामान्य वार्ड संख्या 5, 6 व 15 तो वार्ड संख्या 1, 9 व 10 को एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
पंचायत समिति नांगल राजावतान


नवगठित पंचायत समिति नांगल राजावतान में 17 वार्ड हैं। वार्ड संख्या 2,3,10 व 15 सामान्य तथा वार्ड संख्या 9,11,12, 13 व वार्ड संख्या 17 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। एसटी सामान्य वार्ड संख्या 5, 6 व 8 है तो वार्ड संख्या 1 व 7 एसटी महिला के लिए आरक्षित। एससी सामान्य के लिए वार्ड संख्या 4 व 14 तो एससी महिला के लिए वार्ड संख्या 16 को आरक्षित किया गया है।
पंचायत समिति महुवा


पंचायत समिति पंचायत समिति में 31 वार्ड हैं। इनमें से सामान्य 1, 10, 11, 15, 23, 25,27 व 31 नम्बर वार्ड सामान्य तथा 2, 3,4,9,16,18, 28 व 30 नंबर वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ।वार्ड नम्बर 24 ओबीसी, एससी सामान्य 6,12,17 व 22 तथा एससी महिला के लिए 7,26 व 29 आरक्षित हुआ। एसटी सामान्य के लिए 8,13,14 व 19 व एसटी महिला के लिए 5,20 व 21 वार्ड आरक्षित है।
बांदीकुई पंचायत समिति


बांदीकुई पंचायत समिति में 19 वार्ड हैं। इनमें से सामान्य के लिए 6,8,13,17 व 18 नम्बर, सामान्य महिला के लिए 5,7,11,14 व 16, ओबीसी सामान्य के लिए 9 व 19 तथा वार्ड संख्या 4 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। एससी के लिए वार्ड संख्या 10 व 15, एससी महिला के लिए वार्ड संख्या 2 व 12, एसटी सामान्य वार्ड संख्या 3 व एसटी महिला के लिए वार्ड संख्या 1 आरक्षित है।
पंचायत समिति बसवा


पंचायत समिति बसवा में 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड संख्या 1,2, 5 व वार्ड संख्या 7 सामान्य, 9,12,14 व 15 सामान्य महिला, वार्ड संख्या 13 एससी सामान्य, 6 एससी महिला, वार्ड संख्या 4 व 10 एसटी सामान्य आरक्षित हैं। एसटी महिला के लिए वार्ड संख्या 11, तथा वार्ड संख्या 8 ओबीसी सामान्य व वार्ड संख्या 3 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति


रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति में 17 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड संख्या 2,7,8,9 एवं वार्ड संख्या 17 सामान्य तथा सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 3,6,12 व वार्ड संख्या 16 आरक्षित हंै। एससी सामान्य वार्ड संख्या 5 व 15 तथा वार्ड संख्या 11 एससी महिला, एसटी के लिए वार्ड संख्या 4 व 14 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड संख्या 1 व 10 आरक्षित किया गया। वार्ड संख्या 13 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति बैजूपाड़ा


पंचायत समिति बैजूपाड़ा में 17 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड संख्या 1, 2, 4, 7 व 9 सामान्य तथा वार्ड संख्या 5, 8, 11 व 14 सामान्य महिला है। एससी के लिए 15 व 17, एससी महिला 16, एसटी 10 व 12, एसटी महिला 3 व 13 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड संख्या 6 आरक्षित हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो