scriptमहाशिवरात्रि पर भोले बाबा के दर लगा भक्तों का तांता | Mahashivratri in dausa Neelkanth mahadev Temple | Patrika News

महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के दर लगा भक्तों का तांता

locationदौसाPublished: Feb 21, 2020 09:01:40 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Mahashivratri in dausa Neelkanth mahadev Temple: शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी है

महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के दर लगा भक्तों का तांता

महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के दर लगा भक्तों का तांता

दौसा. जिले में शुक्रवार को महाशिवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। श्रीनीलकंठ महादेव धर्मसेवा समिति के तत्वावधान में नीलकंठ महादेव का दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत गुरुवार को महाआरती के बाद बाबा भूतनाथ की अलौकिक झांकी सजाई गई। रात्रि को जयपुर के अम्बालाल एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा भोलेनाथ के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी गई। शुक्रवार को लक्खी मेले में श्रद्धालु बाबा नीलकंठ की पूजा अर्चना व अभिषेक कर रहे हैं। रात्रि को विद्वानों द्वारा रुद्रीपाठ किए जाएंगे।
Mahashivratri in dausa Neelkanth mahadev Temple


इसी प्रकार श्याम मंदिर स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में को शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत रोमांचकारी अद्भुत शिव बारात शोभायात्रा एवं तांडव नृत्य का आयोजन होगा। राजेश ठाकुरिया ने बताया कि शुक्रवार शाम शाम 5 बजे बजरंग मैदान से शिव बरात शोभायात्रा के रूप में लालसोट रोड पूनम टॉकीज, नया कटला होते हुए श्याम मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में अलवर की गोलू सुदामा एंड पार्टी द्वारा अघोरी बाबा का अद्भुत प्रदर्शन मानगंज में किया जाएगा। बाद में श्याम मंदिर पहुंचकर रात्रि 8 से 12 बजे तक शिव भोले की विभिन्न झांकियों के साथ तांडव नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर महादेव की सेहरा झांकी एवम द्वादश Óयोतिर्लिंग के दर्शन भी कराए जाएंगे।
Mahashivratri in dausa Neelkanth mahadev Temple


वहीं जिले के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी है। श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्रों से भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। देवनगरी दौसा में आस्था का केन्द्र नीलकंठ महादेव मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने जयकारों के साथ भोले का अभिषेक कर बिल्व पत्र चढ़ाए। दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए ओउम नम: शिवाय, शिव चालीस व शिव स्त्रोत का जाप किया।
Mahashivratri in dausa Neelkanth mahadev Temple

पद दंगल का समापन


लालसोट. बगड़ी गांव में तीन दिवसीय पद दंगल का समापन गुरुवार को हुआ। समापन के मुख्य अतिथि पूर्व ससंदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज का भाईचार और अधिक मजबूत होता है। पद दंगल में गायक मंडलियों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर रचनाओं की प्रस्तुति दी। नाथूलाल मीना, मुन्नालाल जैन, पारस जैन, जगराम सैनी, मड्डूराम मीना, बत्तीलाल, महावीर जैन, गिर्राज द्विवेदी, मुन्नालाल बैरवा, फैलीराम बैरवा एवं प्रभूलाल बैरवा समेत कई जने मौजूद थे।(नि.प्र)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो