scriptचेयरमैन सीट के लिए जोड़-तोड़ शुरू, पार्षद भूमिगत | Mahwa Municipal elections result in Rajasthan | Patrika News

चेयरमैन सीट के लिए जोड़-तोड़ शुरू, पार्षद भूमिगत

locationदौसाPublished: Nov 20, 2019 08:36:32 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Mahwa Municipal elections result in Rajasthan: निर्दलीयों के सहयोग से बनेगी महुवा शहर की सरकार, 25 वार्डों में से 13 वार्डों में निर्दलीयों का रहा दबदबा, भाजपा को 4 व कांग्रेस को मिली 8 सीटें

चेयरमैन सीट के लिए जोड़-तोड़ शुरू, पार्षद भूमिगत

चेयरमैन सीट के लिए जोड़-तोड़ शुरू, पार्षद भूमिगत

महुवा. नगरपालिका के चुनाव में 16 नवम्बर को हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के टीकाराम पालीवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। इसमें कुल 25 वार्डों में से 13 पर निर्दलीयों ने बाजी मारी। जबकि कांग्रेस 8 व भाजपा 4 सीटों पर ही सिमट गई। निर्दलीय प्रत्याशियों के अधिक जीतने से अब कांग्रेस व भाजपा कोचेयरमैन की सीट के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
हालांकि चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही चेयरमैन सीट हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। अधिकांश पार्षद भूमिगत हो गए हैं। वहीं दोनों ही राजनीतिक दलों के नेता अपने दल व निर्दलीय प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी करने में भी जुट गए हैं।
Mahwa municipal elections result in Rajasthan

आगामी 26 नवम्बर को चेयरमैन का चुनाव है। अब करीब 6 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस की ओर से चेयरमैन की सीट हथियाने के लिए पूरी ताकत झौंकी जा रही है। हालांकि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल अपना चेयरमैन बनाने का दावा ठोक रहे हैं।
कांग्रेस से अजय बोहरा व पूर्व जिला प्रमुख अजीतसिंह व भाजपा से पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीणा व जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी जोड़तोड़ में जुट गए हैं। वहीं विधायक ओम प्रकाश हुड़ला भी निर्दलियों पर दाव खेल सकते हैं। चर्चा है कि कुछ पार्षद विधायक हुड़ला के भी नजदीकी होना माना जा रहा है। ऐसे में सभी की नजर हुड़ला पर भी टिकी हुई हैं।
जीत के साथ ही आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां


सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। इससे पहले पुलिस व प्रशासन की ओर से प्रत्येक अभिकर्ता (एजेंट) की जांच कर अंदर प्रवेश दिया गया। पांच राउण्डों में हुई मतगणना महज डेढ़ घण्टे में ही पूरी हो गई। प्रत्येक राउण्ड में चुनाव परिणाम की घोषणा होने पर जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कहीं मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया गया, तो कहीं आतिशबाजी की गई।
मतगणना स्थल से कुछ ही दूरी पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग चुनावी परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। कुछ लोग अपने परिचितों को मोबाइल पर बात कर चुनावी रूझान लेते दिखाई दिए। हालांकि पुलिस की ओर से मतगणना स्थल से 2 सौ मीटर दूरी पर दोनों ओर बेरिकेड्स लगा कर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। वहीं कॉलोनियों से मुख्य मार्ग पर आने वाले मार्गों पर भी बेरिकेड्स लगा दिए गए। कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात दिखाई दिए। बाजार भी दोपहर तक बंद रहा।
पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां, एडीएम लोकेश कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल, तहसीलदार मानसिंह आमेरा, अधिसासी अधिकारी तेजराम मीना सीओ शंकरलाल मीना, थाना प्रभारी करण सिंह राठौड़ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद दिखाई दिए।

मतदाताओं में नहीं जमा पाए भरोसा


कहीं भाजपा प्रत्याशी तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड में स्थित मतदाताओं में भरोसा नहीं जता पाए। यहीं कारण रहा कि कई वार्डों में कांग्रेस व भाजपा टक्कर में नहीं आई और निर्दलीय बाजी मार गए। वहीं कई स्थानों पर भाजपा तीसरे से छठवें स्थान पर तो कहीं कांग्रेस फिसड्डी साबित हुई। चुनाव शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 1 में कांग्रेस प्रत्याशी गिर्राजी देवी 33 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही। जबकि वार्ड 2 में भाजपा तीसरे पर, वार्ड 3 में भाजपा के शाहरुख खान 28 मत हांसिल कर चौथे स्थान पर रहा।
वार्ड 6 में कांग्रेस प्रत्याशी किंतो देवी महज 15 मत हांसिल कर सकी। वार्ड 8 में भाजपा की रेणू तीसरे पर जबकि कांग्रेस की मीना शर्मा 29 मत हांसिल कर चौथे स्थान पर पहुंच गई। वार्ड 12 में भाजपा प्रत्याशी बबीता मात्र 35 मत हांसिल कर सातवें स्थान पर रही। जबकि वार्ड 13 में कांगे्रस की रीना 86 मत हांसिल कर तीसरे स्थान पर रही। वार्ड 14 में तो भाजपा व कांग्रेस टक्कर में ही नहीं आई। यहां भाजपा की संतोष 122 मत हाङ्क्षसल कर तीसरे व कांग्रेस के भानूसिंह महज 31 मत लेकर पांचवें स्थान पर रहे। वार्ड 16 में भाजपा की श्वेता 55 मत हासिंल कर चौथे स्थान पर पहुंच गई। वार्ड 17 में भाजपा प्रत्याशी सूरज देवी को केवल 5 मत मिले।
वहीं वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल भी मात्र 9 मत हांसिल कर सके। वार्ड 19 में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं का विश्वास नहीं जीत सके। यहां भाजपा की निर्मला मात्र 23 व कांग्रेस के संजय केवल 32 मत हांसिल कर सके। वार्ड 20 में कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि मात्र 11 मत हांसिल कर पाई। वार्ड 22 में भाजपा की मंजू 89 मत हांसिल कर चौथे स्थान पर रही। वार्ड 24 में कांग्रेस की पुष्पा सैनी 85 व भाजपा के हेमसिंह 27 मत हांसिल कर सके। जबकि वार्ड 25 में कांग्रेस के राजकुमार महज 29 मत हांसिल कर पाए।

दादी सास – बहु ने भी मारी बाजी


नगरपालिका के वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी नर्बदा देवी व वार्ड 10 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष देवी ने बाजी मारी है। ये दोनों ही प्रत्याशी रिश्ते में दादी सास – बहु लगती हैं। नर्बदा देवी सबसे अधिक 184 मतों से विजयी हुई है। जबकि सरोज देवी भी 109 मतों से चुनाव जीती है। कांग्रेस के 8 नवनिर्वाचित पार्षदों में ये दोनों ही प्रत्याशी सबसे अधिक मतों से जीतने वालों में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चेयरमैन के लिए इनमें से एक दावेदारी ठोक सकती है। वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी बालकिशन सबसे कम अंतर 6 मतों से जीते हैं। जबकि वार्ड 20 से भाजपा की राधादेवी सबसे अधिक 223 मतों से जीत दर्ज की है। जबकि कुल 67 वोट नोटा को मिले हैं।
15 महिलाएं बनी पार्षद


नगरपालिका चुनाव में कुल 25 वार्डों में से 14 पार्षद युवा निर्वाचित हुए हैं। जबकि 4 पार्षद 70 से 80 की उम्र के बीच के निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा 7 पार्षद 45 से 70 के बीच की आयु के निर्वाचित हुए हैं। जबकि 15 पार्षद महिला एवं 10 पार्षद पुरुष निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में अब नगरपालिका में महिला पार्षदों का बोलबाला रहेगा।
Mahwa Municipal Elections result in Rajasthan

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो