दौसा

मंगल कलश एवं तुलसी रामायण शोभायात्रा निकाली

श्याम मंदिर पाटोत्सव का आगाज
 

दौसाJan 24, 2020 / 09:56 am

Rajendra Jain

दौसा शहर के लालसोट रोड से गुजरती श्याम मंदिर की कलश यात्रा।

दौसा. श्रीश्याम मंदिर चरणधाम के ग्यारह दिवसीय उन्नीसवें पाटोत्सव का आगाज 23 जनवरी को मंगल कलश एवं तुलसी रामायण शोभायात्रा के साथ हुआ। जो सहजनाथ महादेव मंदिर से रवाना होकर विभिन् न मार्गों से होकर श्याम मन्दिर पहुंची। शोभायात्रा में 2100 कलश, 501 श्याम निशान-ध्वज, 108 आसनधारी अपने सिर पर रामायण एवं 108 तुलसीजी के पौधे व साथ मे शाही लवाजमा ऊंट घोड़े,बैंड बाजे,ठाकुरजी का रथ, सजीव झांकियां आदि सम्मिलित थी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए भजन गाती आगे बढ़ रही थी, वहीं पुरुष श्रद्धालु श्याम निशान लेकर भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा में सजी झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही।
Mangal Kalash and Tulsi Ramayan procession taken out… रास्ते में कईजगह रंगोली बनाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के यजमान मदनलाल, मुरारीलाल भिंवाल पापड़दा होंगे। दोपहर को शिव महापुराण कथा में संत शिव चैतन्य ने प्रवचन दिए। मुख्य यजमान ओमप्रकाश आमेरिया रहे। संयोजक राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 24 से 31जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक 108 आसनों पर रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। मुख्य यजमान श्यामसुन्दर शर्मा पड़ासोली होंगे। 26 जनवरी को भजन अमृत रसगंगा का आयोजन दोपहर 12 से रात्रि 12बजे तक होगा। इसमें दौसा के अजय शर्मा सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। मुख्य यजमान सत्यनारायण गिर्राज प्रसाद रावत लाडली का बास वाले होंगे। एक फरवरी को 108 आसनों पर संगीतमय रामचरित मानस अखण्ड पाठ का शुभारंभ होगा। जिसके मुख्य यजमान लक्ष्मीनारायण, घनश्याम मेठी होंगे। दो फरवरी को त्रिवेणीधाम के संत के आशीर्वचन होंगे। स्वागताध्यक्ष जगदीश प्रसाद, विजय कुमार मित्तल सैंथल होंगे। पूरे ग्यारह दिनों तक देवनगरी दौसा का वातावरण श्याम मयी रहेगा
आठ दिवसीय होगा रुद्राभिषेक
Mangal Kalash and Tulsi Ramayan procession taken out… ठाकुरिया ने बताया कि पाटोत्सव के अंतर्गत 24 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक भगवान भोलेनाथ का दिव्य अनुष्ठान रुद्राभिषेक होगा। जिसमें प्रतिदिन 108 जोड़े बैठ सकेंगे। इस कार्यक्रम की यह विशेषता रहेगी कि इसमें अलग-अलग दिन गंगाजल, दूध. पंचामृत व गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

Hindi News / Dausa / मंगल कलश एवं तुलसी रामायण शोभायात्रा निकाली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.