सवर्ण-ओबीसी संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को आगरा रोड स्थित शंकर हार्डवेयर पर माधोसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सुर्पीम कोर्ट के एससी/ एसटी एक्ट के सम्बन्ध में दिए गए निर्णय के विरूद्ध केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए अव्यवहारिक एवं गलत निर्णय के विरोध में देश भर में चल रहे आक्रोश एवं विरोध के समर्थन में 6 सितम्बर को भारत बंद के आह्वान पर दौसा बंद सफल रहने पर चर्चा की गई।
केन्द्र एवं राजस्थान सरकार में सर्व समाज की मांग है कि एक्ट की विसंगति का विरोध कर केन्द्र सरकार से सर्व समाज मांग करता है कि केन्द्र सरकार से एक्ट में संशोधन की अनुशंसा करें अन्यथा चुनावों में सवर्ण ओबीसी समाज की नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
सवर्ण मंच मुख्यमंत्री की गौरवयात्रा का बहिष्कार करेगा। इस अवसर पर गंगालहरी शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, सुरेश गुढ़लिया, राजेन्द्र शर्मा, विजय शंकर शर्मा, माधोसिंह चौहान, सुवालाल प्रजापत, मोहनलाल सेनी, राजेन्द्र सैनी बनवारीलाल जांगिड़, कुमेर स्वर्णकार, अशोक निवाल, अमित माचीवाल, मनमोहन गुप्ता, सुरेश खण्डेलवाल, हरिसिंह गुर्जर, राजेश छीपा, सूरज जायसवाल, उम्मेद सिंह पूर्विया, सत्यनारायण सैन, गिर्राज, रमेश डोलिका सहित कई मौजूद थे।
इसी प्रकार गौड़ सनाढय़ ब्राह्मण सभा की वृद्धिचन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई उसमें भी मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का बहिष्कार एवं विरोध करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा सहित कई मौजूद थे।
इसी प्रकार गौड़ सनाढय़ ब्राह्मण सभा की वृद्धिचन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई उसमें भी मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का बहिष्कार एवं विरोध करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा सहित कई मौजूद थे।
राजपूत सभा एवं करणसेना भी करेगी बहिष्कार
श्री राजपूत सभा जिला इकाई एवं करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओंं की आवश्यक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष भगवान सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें संघर्ष समिति जयपुर के निर्देश पर सवर्ण, ओबीसी संघर्ष समिति दौसा का समर्थन करते हुए राजपूत समाज दौसा का मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के बहिष्कार का निर्णय किया।
इस सम्बन्ध में तहसील दौसा अध्यक्ष दशरथ सिंह, सिकराय अध्यक्ष भगवान सिंह, बांंदीकुई अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,महुवा अध्यक्ष कजोड़ सिंह एवं करणी सेना के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, देवीसिंह दौसा ने भी सहमति दी। बैठक में करण सिंह राजावत, सुमेर सिंह बैजूपाड़ा, जसवंत सिंह कोलवा, गोपाल सिंह हामावास, रामसिंह खोर्रा,गोपाल सिंह जीरोता, शिवराजसिंह, देवीसिंह व माधोसिंह आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भगवान सिंह जांगिड़ ने गौरव यात्रा का बहिष्कार करने का निर्णय किया।
इनका भी बहिष्कार में समर्थन
गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के अनिल शर्मा ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गौरव यात्रा के बहिष्कार करने का निर्णय किया। दौसा जिला खण्डेलवाल वैश्य सेवा समिति ने भी गौरवयात्रा के बहिष्कार का समर्थन किया। ब्रह्म गौड़- सनाढय़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गंगालहरी, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा एवं शिवचरण भण्डाना ने भी मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के बहिष्कार का समर्थन किया है।