scriptसोशल साइट पर प्यार के बाद महिला के घर पहुंचा युवक, रात में खेला खूनी ‘खेल’ | Married woman falls in love with boy on social site | Patrika News

सोशल साइट पर प्यार के बाद महिला के घर पहुंचा युवक, रात में खेला खूनी ‘खेल’

locationदौसाPublished: Sep 13, 2019 11:02:38 am

Submitted by:

santosh

राजस्थान के दौसा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। महवा कस्बे में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की निर्ममता से हत्या कर दी।

dausa_news.jpg

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। महवा कस्बे में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की निर्ममता से हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक शैलू उर्फ अब्दुल सलीम की पत्नी को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की, जिसमें मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर शैलू की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी रजिया और उसके प्रेमी भूर सिंह मीणा उर्फ गोलू मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

डीएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया कि पुलिस जांच को डाइवर्ट करने के लिए आरोपी विवाहिता रजिया ने आसपास के लोगों और पुलिस को लूट के इरादे से तीन लोगों द्वारा देर रात घर में आकर नगदी व जेवरात लूट ले जाने व पति की हत्या किए जाने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का राज उगल दिया। मृतक के परिजनों व पुलिस सूत्रों के अनुसार, रजिया और गोलू की करीब डेढ़ वर्ष पहले एक सोशल साइट पर दोस्ती हुई थी। उनकी दोस्ती देखते ही देखते बहुत नजदीकी में बदल गई। जिसका जिक्र मृतक के चचेरे भाई अलीशेर ने रिपोर्ट में किया। उसने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी आरोपित को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी थी। उनका आरोप था कि आरोपित का उनके यहां पर अक्सर आना जाना लगा रहता था। दोनों के नाजायज संबंध बन गए थे। इससे महिला का पति शैलू भी नाराज था, लेकिन महिला ने उससे अपने संबंध नहीं तोड़े।

 

थानाधिकारी करण सिंह राठौड़ ने बताया कि विवाहिता और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों की भनक लगने के चलते आरोपी भूर सिंह कुछ दिन पहले ही एक चाकू प्रेमिका रजिया को दे गया था। इसके बाद आरोपी भूर सिंह 10 सितंबर को महवा पहुंचा और मृतक की पत्नी रजिया से फेसबुक पर मैसेज के जरिए बातचीत की। उसने घर आने के लिए कई मैसेज किए, लेकिन दिन में रजिया उसे घर आने की सहमति नहीं दे पाई, लेकिन शाम होते रजिया ने देर रात्रि आने पर सहमति जता दी। रात्रि लगभग 12:30 बजे मुख्य गेट की दीवार फांद कर भूर सिंह अंदर चला गया और वहां पहले से ही इंतजार कर रही रजिया से चाकू मंगवाया और सो रहे शैलू खान की बेरहमी से हत्या कर दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो