दौसा

विधायक ने जरुरतमंद 936 लोगों को बांटी राशन किट

MLA distributes ration kit to 936 needy people: नियम पालना के लिए किया प्रेरित

दौसाMay 21, 2020 / 06:30 pm

gaurav khandelwal

विधायक ने जरुरतमंद 936 लोगों को बांटी राशन किट

बांदीकुई. कोरोना लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए जरुरतमंदों के लिए गुरुवार को विधायक गजराज खटाना की ओर से राशन सामग्री के किट वितरित किए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में जाकर जरुरतमंद परिवारों के हालचाल भी पूछे। राशन सामग्री वितरण अभियान की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनावड़ से की।
MLA distributes ration kit to 936 needy people


मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चौथमल मीणा ने बताया कि विद्यालय एमएडीएम पोषाहार से राशन किट वितरित की गई है। इसमें 10 किलोग्राम आटा एवं 2 किलोग्राम चावल के 936 किटों का वितरण किया गया। इसके बाद देलाड़ी, द्वारापुरा, प्रतापपुरा, पीचूपाड़ा खुर्द, आभानेरी, सोडाला एवं पूंदरपाड़ा में राशन किट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जो परिवार किसी भी योजना में चयनित नहीं हैं और लॉकडाउन के चलते जरुरतमंद हो गए हैं। ऐसे परिवारों का चिन्हिकरण कर लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले 5 हजार किटों का विधायक कोटे से वितरण किया जा चुका है। इस मौके पर एसीबीईओ महेशचंद शर्मा, लेखाधिकारी गोपाललाल गुप्ता, बीएनजोशी स्कूल प्रधानाचार्य प्रभूदयाल गुर्जर भी मौजूद थे। (प.सं.)
MLA distributes ration kit to 936 needy people


बसवा. विधायक जीआर खटाणा ने राजकद्धय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुन्दरपाडा में असहाय परिवारों को 10 किलो आटा, 2 किलो चावल के करीब 100 किट वितरित किए। प्रधानाचार्य जगनी मीणा, भामाशाह रामस्वरूप, बांदीकुई प्रधानाचार्य प्रभुदयाल, महेश, राजाराम आदि मौजूद थे।

100 परिवारों को सब्जी किट सौंपी


दौसा. ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाज के करीब 100 जरुरतमंद परिवारों को सब्जी के किट वितरित किए। शिवचरण शर्मा गुरु का खेड़ा ने बताया कि दौसा शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों को खाद्य सामग्री के कीटों का वितरण एवं 101 रुपए नकद दिए जाएंगे। प्रभु दयाल जोशी ने बताया कि खाद्य सामग्री के किट का वितरण भी लगातार जारी है। सब्जी किट का वितरण देवनारायण जैमन, शिवचरण शर्मा, केदार चांदराणा, प्रभुदयाल जोशी, गिर्राजप्रसाद आमटेड़ा, रतीश शर्मा, रिद्धिचंद्र सिंगवाड़ा आदि के सहयोग से किया गया।
MLA distributes ration kit to 936 needy people

Home / Dausa / विधायक ने जरुरतमंद 936 लोगों को बांटी राशन किट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.