scriptमोरेल बांध बना पिकनिक का केंद्र | Moral dam became a picnic spot | Patrika News

मोरेल बांध बना पिकनिक का केंद्र

locationदौसाPublished: Aug 24, 2019 11:31:11 am

Submitted by:

Rajendra Jain

Moral dam became a picnic spot…. लगी रहती है दिनभर लोगों की भीड़

मोरेल बांध बना पिकनिक का केंद्र

मोरेल बांध बना पिकनिक का केंद्र

दौसा. लालसोट क्षेत्र में मोरेल बांध के 21 साल बाद लबालब होने व उस पर चादर चलने के बाद बांध पर प्रतिदिन हजारों की भीड़ उमड़ रही है।
Moral dam became a picnic spot…. यह बांध पिछले कई दिनों से लालसोट उपखण्ड के लोगों के साथ सवाई माधोपुर जिले की बौंली, बामनवास समेत कई तहसील के लोगों के पिननिक स्पॉट भी बन गया है। बांध की वेस्ट वेयर पर सबसे अधिक दिनभर भीड़ जमा रहती है। यहां युवा वर्ग वेस्ट वेयर से गुजर रहे पानी के बीच नहाते व मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Moral dam became a picnic spot…. वेस्ट वेयर से मोरेल नदी मेें गिरने वाले पानी के झरने में बड़ी संख्या में युवा नहाते नजर आते हैं। इसके अलावा बांध की पाल पर भी दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। बांध की छतरी लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गई है। बांध की छतरी पर पहुंचकर युवक-युवतियां हाथों में स्मार्ट फोन से फोटो लेते दिखाई देते हैं।
बारिश से सुहाना हुआ मौसम
नांगल राजावतान . उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में शुक्रवार को दोपहर बाद अंधड से साथ हुई अच्छी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश का पानी सडकों पर बह निकला। लोगों को गर्मी से राहत मिली। काफी दिनों बाद हुई बारिश से फसलों में फायदा होने से किसान खुश नजर आए। तहसील कार्यालय के अनुसार 12 एमएम बारिश हुई है।
लालसोट. शहर में शुक्रवार सायं 4 बजे के करीब आधा घण्टा बारिश आई। सडक़ों व बाजारों सहित नालों में भी पानी बह निकला। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।(नि.सं.)

पत्थर ले जा रही क्रेन से बाइक सवार टकराया
सिकंदरा. जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बासड़ा गांव पुलिया के समीप पत्थर ले जा रही क्रेन से बाइक सवार टकराया गया। इससे बाइक सवार घायल हो गया।
सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि टोडाभीम निवासी कलवाराम पुत्र रामजीलाल बाइक से सिकंदरा से मानपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच पत्थर ले जा रही क्रेन से बाइक टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्रेन भारी पत्थर को लेकर जा रही थी। इसी बीच के्रन पर लटका पत्थर झूल गया। इससे बाइक सवार चपेट में आ गया।
उल्लेखनीय है कि सिकंदरा में हाइवे पर भारी पत्थर लटकाकर ले जाती क्रेनों से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के्रन संचालकों के खिलाफ कार्रवाही नहीं करता है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्रेन को जब्त भी नहीं किया। पुलिस का कहना है कि हाइवे पर पत्थर भरकर चलने वाली के्रनों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो